scriptनायर हॉस्पिटल से बच्चा चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार | nayar hospital new born baby found v n desai hospital lady arrest | Patrika News
मुंबई

नायर हॉस्पिटल से बच्चा चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

नायर हॉस्पिटल से बच्चा चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
सांताक्रुज के वी एन देसाई हॉस्पिटल से मिला बच्चा
नागमणि पांडेय

मुंबईJun 14, 2019 / 11:49 am

Nagmani Pandey

mumbai

नायर हॉस्पिटल से बच्चा चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

मुंबई .नायर हॉस्पिटल से हुए बच्चा चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आग्रीपाड़ा पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है | इसके साथ ही सांताक्रुज के वी एन देसाई हॉस्पिटल से बच्चे को बरामद कर लिया है |
आग्रीपाड़ा पुलिस ने नायर हॉस्पिटल से हुए बच्चा चोरी के मामले में हझेल डोनाल्ड (37) को गिरफ्तार किया है | दहिसर की रहने वाली शीतल सालवी का मुंबई के नायर अस्पताल में पांच दिन पहले डिलवरी हुआ था | ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी होने के कारण बच्चे और माँ को हॉस्पिटल के वार्ड क्रमांक सात रखा गया था | गुरूवार दोपहर शीतल बच्चे को लेकर सोई थी | तभी अज्ञात महिला ने बच्चे को लेकर गायब हो गई | जब शीतल का नीद खुला तो देखा की उनका बच्चा वंहा नहीं है | जिसके बाद चारो तरफ तलाश किए जाने पर कोई पत्ता नहीं चला | जिसके बाद इसकी शिकायत आग्रीपाड़ा पुलिस से किया गया | पुलिस ने हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है | जिसमे एक महिला बच्चे को लेकर जाते दिखाई दे रही है यह महिला सुबह से अस्पताल में घूमते हुए दिखाई दे रही है | इस दौरान सीसीटीवी पर महिला की नजर पड़ने पर उसे अहसास हुआ की वह सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है | जिसके बाद वह वंहा से फरार हो गई |इस बिच महिला बच्चे को लेकर वी एन देसाई हॉस्पिटल में गई | वह उसका बच्चा होने का कारण देते हुए उस का उपचार कराने के लिए कहा | | तभी वंहा मौजूद पुलिस और सुरक्षा रक्षको को संदेह हुआ | इसके बाद आग्रीपाड़ा पुलिस को सूचित करते हुए बच्चे को पिता को बुलाया गया | बच्चे के पिता ने तुरंत उसे पहचान लिया | जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करते हुए बच्चे को माता पिता के हवाले कर दिया |

Home / Mumbai / नायर हॉस्पिटल से बच्चा चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो