scriptPresident Election: बाबासाहेब आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने यशवंत सिन्हा से की मांग, कहा- ‘राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से वापस लें अपना नाम’ | President Election: Babasaheb Ambedkar's grandson Prakash Ambedkar demanded Yashwant Sinha, said- 'Withdraw your name from the presidential candidature' | Patrika News
मुंबई

President Election: बाबासाहेब आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने यशवंत सिन्हा से की मांग, कहा- ‘राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से वापस लें अपना नाम’

सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है। चुनाव से पहले भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के पोते और वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने यूपीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से एक मांग की है। प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि यशवंत सिन्हा अपना नाम वापस ले लें और एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें।

मुंबईJul 16, 2022 / 06:55 pm

Siddharth

prakash_ambedkar_and_yashwant_sinha.jpg

Prakash Ambedkar and Yashwant Sinha

सोमवार यानी 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है। इससे पहले सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। इस बीच चुनाव से ठीक पहले भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के पोते और वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने यूपीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से एक मांग की है। प्रकाश आंबेडकर ने कहा है कि यशवंत सिन्हा अपना नाम वापस ले लें और एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें।
बता दें कि प्रकाश आंबेडकर ने इसके पीछे वजह भी बताई है। प्रकाश आंबेडकर के मुताबिक, अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति के ऐसे कई नेता हैं जिनका एनडीए से कुछ लेना देना नहीं है, लेकिन वे द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान करना चाहते हैं। ऐसे में यशवंत सिन्हा को चुनाव से बाहर हो जाना चाहिए। 18 जुलाई को होने वाले मतदान की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार मतगणना 21 जुलाई को होगी और इसी दिन देश के नए राष्ट्रपति का एलान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

Mumbai News: बूस्टर डोज के नाम पर साइबर अपराधी फर्जी कॉल कर मांग रहे हैं OTP, चंद सेकंड में खाते से पैसे हो सकते है गायब

वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने यह मांग सोशल मेडियर पर की है. प्रकाश आंबेडकर के इस ट्वीट से यह तस्वीर एकदम साफ हो गई है कि प्रकाश आंबेडकर भी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने वाले हैं। इससे पहले यूपीए में रहते हुए शिवसेना ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया है।
प्रकाश आंबेडकर ने ट्वीट में लिखा कि मैं मिस्टर यशवंत सिन्हा से राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर आने की अपील कर रहा हूं क्योंकि सभी पार्टियों के कई अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्य मैडम द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट देने इच्छुक हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1548228822394290181?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले शनिवार को आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। आज सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन वोट यशवंत सिन्हा को करेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों और विधायकों की कुल संख्या को मिलाकर वोट की वैल्यू निकाली जाती है। फिलहाल देश में कुल वोट वैल्यू 1,086,431 है। किसी भी उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनने के लिए 543,216 वोटों की जरूरत होती है। सूत्रों की माने तो फिलहाल एनडीए के खाते में कुल 533,751 वोट हैं, जबकि यूपीए के पास 360,362 वोट हैं।

Hindi News/ Mumbai / President Election: बाबासाहेब आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने यशवंत सिन्हा से की मांग, कहा- ‘राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से वापस लें अपना नाम’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो