scriptराहुल गांधी ने मुंबई में निकाली ‘जन न्याय पदयात्रा’, कहा- BJP में इतना दम नहीं की वह… | Rahul Gandhi Jan Nyay Padyatra in Mumbai target PM Modi BJP | Patrika News
मुंबई

राहुल गांधी ने मुंबई में निकाली ‘जन न्याय पदयात्रा’, कहा- BJP में इतना दम नहीं की वह…

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने कहा, आज चंद लोगों के पास देश का धन है। वहीं युवा, किसान, मजदूर के साथ अन्याय हो रहा है।

मुंबईMar 17, 2024 / 11:32 am

Dinesh Dubey

rahul_gandhi_in_mumbai.jpg
Jan Nyay Padyatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ समाप्त होने के बाद राहुल गांधी ने रविवार सुबह मुंबई में ‘जन न्याय पदयात्रा’ निकाली। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता साथ चले। यह पदयात्रा मुंबई के मणि भवन संग्रहालय से शुरू हुई और अगस्त क्रांति मैदान में खत्म हुई।
‘जन न्याय पदयात्रा’ के समापन के बाद राहुल गांधी ने कहा, “अगर भारत ‘मोहब्बत’ का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि बीजेपी नफरत फैलाती है लेकिन इस नफरत का एक आधार तो ज़रूर होगा… इस नफरत का आधार है अन्याय है। देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है… 5 फीसदी लोगों को न्याय मिलता है। उनके लिए अदालतें, सरकार और अन्य सभी संस्थाएं काम करती हैं। लेकिन अगर हम अन्य 90 फीसदी आबादी को देखें, तो वे अन्याय के कारण पीड़ित हैं।”
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में 26 अप्रैल से 5 चरणों में होगा मतदान, जानें आपके निर्वाचन क्षेत्र में वोटिंग कब?


बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान पहला देश है, जिसने आज़ादी की लड़ाई भी मोहब्बत के साथ लड़ी। मैं दक्षिण अफ़्रीका गया तो नेल्सन मंडेला जी ने कहा कि- हमें आजादी की राह गांधी जी और हिंदुस्तान ने दिखाई है…. हिंदुस्तान मोहब्बत का देश है, लेकिन इसमें नफरत फैल रही है। इस नफरत का कारण अन्याय है। देश में जनता के साथ रोज़ अन्याय हो रहा है।“
उन्होंने कहा, देश में चंद अरबपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ हो जाता है, लेकिन किसानों का एक रुपया माफ नहीं होता। जब हमारी सरकार ने किसान कर्ज माफी की बात की तो बीजेपी ने कहा- किसान आलसी हो जाएगा। मनरेगा लाए तो कहा कि मजदूरों की आदत बिगड़ जाएगी। लेकिन जब वे चंद उद्योगपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ करते हैं तो क्या उनकी आदत नहीं बिगड़ती? आज एक तरफ कुछ लोगों के पास देश का पूरा धन है। वहीं दूसरी ओर युवा, किसान, मजदूर के साथ अन्याय हो रहा है।
https://twitter.com/INCIndia/status/1769208322354479351?ref_src=twsrc%5Etfw

सच्चाई और हिंदुस्तान हमारे साथ- राहुल गांधी

केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मुझे गुजरात के छोटे व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी और नोटबंदी से उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। उन्हें अपने साथ हो रहे अन्याय का पता था, लेकिन किसानों के साथ हो रहे अन्याय के बारे में जानकारी नहीं थी। जब तक आप अपने साथ ही अपने भाईयों पर हो रहे अन्याय के बारे में नहीं समझेंगे, तब तक कोई आंदोलन शुरू नहीं हो सकता।“
उन्होंने आगे कहा, “मीडिया के एक वर्ग को इन्होने अपने पक्ष में कर लिया है.. वें सिर्फ चिल्लाते है.. हल्ला मचाते है.. बीजेपी में इतना दम नहीं की वह संविधान को खत्म कर दे.. सच्चाई और हिंदुस्तान हमारे साथ है।“

Home / Mumbai / राहुल गांधी ने मुंबई में निकाली ‘जन न्याय पदयात्रा’, कहा- BJP में इतना दम नहीं की वह…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो