scriptसंजय राउत ने महिला विधायकों के लिए कही थी गंदी बात, उद्धव सरकार में मंत्री रहे संदिपान भुमरे ने लगाया सनसनीखेज आरोप | Sanjay Raut calls women MLAs prostitutes shiv sena former minister Sandipan Bhumare alleged | Patrika News
मुंबई

संजय राउत ने महिला विधायकों के लिए कही थी गंदी बात, उद्धव सरकार में मंत्री रहे संदिपान भुमरे ने लगाया सनसनीखेज आरोप

Sandipan Bhumare Alleged Sanjay Raut: उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार में मंत्री रहे विधायक संदिपान भुमरे ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संजय राउत पर गंभीर आरोप लगाए है।

मुंबईJul 06, 2022 / 04:25 pm

Dinesh Dubey

Sanjay Raut.jpg

संजय राउत

Aurangabad News: महाराष्ट्र की सियासत में बीते कुछ हफ़्तों में तेजी से बदलाव हुए है। शिवसेना से बगावत कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के समर्थन से नई सरकार बनाई है। इस बीच उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार में मंत्री रहे विधायक संदिपान भुमरे (Sandipan Bhumare) ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संजय राउत पर गंभीर आरोप लगाए है।
हालांकि संदिपान भुमरे पार्टी से बगावत कर अब शिंदे गुट के साथ है और उन्होंने बीजेपी के साथ सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। भुमरे ने शिवसेना के वरिष्ठ नेता सांसद संजय राउत पर महिला विधायकों को वेश्या कहने का आरोप लगाया है। उनके इस आरोप से महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें

सीएम बनने के बाद जब पहली बार घर पहुंचे एकनाथ शिंदे, पत्नी ने खुद ढोल बजाकर किया स्वागत, वायरल हुआ VIDEO

पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह करने के बाद संदिपान भुमरे मंगलवार को पहली बार औरंगाबाद जिले में लौटे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा “संजय राउत ने बहुत नीचे गिरकर हमारी आलोचना की। उनके मुंह से ऐसे शब्द निकलना उचित बात नहीं है।“
उन्होंने सिर्फ मेरी ही नहीं बल्कि एकनाथ शिंदे के साथ गए सभी विधायकों की आलोचना की। राउत ने हमें भैंसा कहा, कुत्ता कहा यहां तक की बागियों के शव आएंगे यह भी कह डाला। भुमरे ने राउत पर महिला विधायकों को वेश्या कहने का भी आरोप लगाया।
कैबिनेट मंत्री का पद मिलने के बाद भी आप नाराज क्यों हैं? इस सवाल के जवाब में भुमरे ने कहा, ”यह सही है कि पार्टी ने मुझे बड़ा बनाया है. लेकिन मैंने पार्टी के लिए भी बहुत कुछ किया है। हम ऐसे ही सीधे विधायक नहीं बने। सभी ने पार्टी के विकास के लिए काम किया है। मैंने पिछले 35 सालों से पार्टी के लिए काम किया है और मैंने इसके लिए लाठियां खाई हैं।”
इससे पहले संदिपान भुमरे का औरंगाबाद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। भुमरे की अगवानी के लिए उनके निर्वाचन क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि भुमरे जहां भी जाएंगे वह उनके साथ रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो