मुंबई

ठाणे में दिल दहला देने वाली घटना, गले में मछली फंसने से 6 माह के बच्चे की मौत

Thane Ambernath News: ठाणे में गले में मछली फंसने से छह माह के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्चे ने मछली को मुंह में डाल लिया।

मुंबईNov 25, 2022 / 03:01 pm

Dinesh Dubey

ठाणे में गले में मछली फंसने से बच्चे की मौत

Ambernath News: ठाणे जिले के अंबरनाथ में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। जहां गले में मछली का कांटा फंसने से छह माह के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्चे ने मछली को मुंह में डाल लिया। नतीजतन दम घुटने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अंबरनाथ के उलन चाल इलाके में हुई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, सरफराज अंसारी अपने परिवार के साथ अंबरनाथ पश्चिम के उलन चाल में रहते हैं। उनके घर में 6 महीने पहले बेटे शहबाज का जन्म हुआ। गुरुवार की रात शहबाज अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच वह अचानक से रोने लगा। जिसके बाद दूसरे बच्चों ने शहबाज के माता-पिता को इसकी जानकारी दी। बाद में शहबाज के माता-पिता ने उसे शांत करने की कोशिश की लेकिन वह रोता रहा।
यह भी पढ़ें

भुसावल में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस से 2 किलो सोना गायब, यूपी भागा मैनेजर

इसलिए दोनों उसे एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां भी डॉक्टरों को कुछ समझ नहीं आया, उधर मासूम की तबियत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद घबराये शाहबाज के माता-पिता उसे उल्हासनगर के सरकारी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही दुर्भाग्य से शहबाज की मौत हो गई थी।
डॉक्टर ने जब शहबाज की जांच की और पाया कि उसके गले में एक मछली फंसी हुई थी और इस वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसके गले से मछली निकाल दी। मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम के बाद शव को माता-पिता को सौंपा जायेगा। इस घटना से अंसारी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Home / Mumbai / ठाणे में दिल दहला देने वाली घटना, गले में मछली फंसने से 6 माह के बच्चे की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.