scriptमहाराष्ट्र में भी मिल कर चुनाव लड़ेंगे सपा-बसपा! | SP-BSP will make alliance in Maharashtra | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र में भी मिल कर चुनाव लड़ेंगे सपा-बसपा!

बसपा के महासचिव व महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष कर सकते हैं घोषणा

मुंबईMar 18, 2019 / 09:59 pm

Nitin Bhal

महाराष्ट्र में भी मिल कर चुनाव लड़ेंगे सपा-बसपा!

महाराष्ट्र में भी मिल कर चुनाव लड़ेंगे सपा-बसपा!

मुंबई. उत्तर प्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मिल कर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इस बारे में जल्दी ही दोनों दलों की ओर से औपचारिक घोषणा हो सकती है। विदित हो कि बसपा के महासचिव व सांसद अशोक सिद्धार्थ मंगलवार को मुंबई में रहेंगे। जानकारी अनुसार सिद्धार्थ महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आसिम आजमी के साथ प्रेस कांफ्रेंस में मंच साझा करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव साथ मिल कर लडऩे का ऐलान बसपा और सपा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा और 2017 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद यूपी समेत देश भर में बसपा का जनाधार कम हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा का खाता तक नहीं खुला था जबकि विधानसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ नौ सीटों पर जीत मिली थी। सपा और बसपा उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है।
कांग्रेस की ओर से नहीं मिली हरी झंडी

समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में कांग्रेस नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल होना चाहती है। लेकिन अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। चूंकि आम चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, लिहाजा सपा और बसपा महाराष्ट्र में हाथ मिला सकती हैं।

Home / Mumbai / महाराष्ट्र में भी मिल कर चुनाव लड़ेंगे सपा-बसपा!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो