scriptमुंबई में श्री गुरु प्रेम शताब्दी महोत्सव | Sri Guru Prem Shatabdi Festival in Mumbai | Patrika News
मुंबई

मुंबई में श्री गुरु प्रेम शताब्दी महोत्सव

मानवता और धरती बचाने में जैन धर्म का संदेश उपयोगी बताए

मुंबईMar 25, 2019 / 06:07 pm

Devkumar Singodiya

mumbai news

मुंबई में श्री गुरु प्रेम शताब्दी महोत्सव

मुंबई जैन समुदाय ने राष्ट्रीय स्तर पर तपागच्छापति प्रेम सुरेश्वर महाराज जन्म शताब्दी समारोह गोरेगांव पश्चिम में मनाया गया। श्री गुरु प्रेम शताब्दी महोत्सव के तहत पांच दिवसीय इस महोत्सव के तीसरे दिन वर्तमान परिवेश में जीवन की टूटती बिखरती जीवन की मर्यादाएं और उसकी अस्मिता को बनाए रखने पर मंथन हुआ। आयोजन में वक्ताओं ने जैन धर्म की विशेषताओं पर चर्चा की जिसमें धर्म को मनावता और धरती को बचाने में महत्वपूर्ण बताया गया।
श्री गुरु प्रेम शताब्दी महोत्सव को प्रदर्शित करने के लिए चार पंडाल लगाए गए हैं जो जैन धर्म के सभी आयाम एक सूत्र में पिरो देता देने में भली प्रकार सक्षम है। पहला पंडाल जैनलॉजी, दूसरा जैन धर्म के व्यावहारिक उपादेयता का दर्शन कराता है, तीसरा जैन धर्म के मंदिरों मूर्तियों में आध्यात्म की झलक दिखाता है, वहीं आखिरी पंडाल में बच्चों के लिए आधुनिक भारत की उपलब्धियों आकर्षक ढंग से बताया गया है।
आयोजन में बॉलीवुड के कलाकार तारक मेहता सहित उनके अन्य साथी, दिव्यांग हास्य-बाल कलाकार जय छानी और सुप्रसिद्ध गुजराती गायक ओस्मन मीर की मधुर प्रस्तुति से इस आयोजन में चार चांद लगा दिया। गिरीश जे. शाह ने बताया इस आयोजन में जीव दया से संबंधित कार्यों में सफलता जैन मुनि केसी महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से सफल हो पाया है।
महोत्सव में भारत सरकार के मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सरकार्यवाहक सुरेश (भैयाजी) जोशी, सांसद गोपाल शेट्टी, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री प्रकाश मेहता, विद्या ठाकुर, विधायक मंगल प्रभात लोढा, अतुल भातखल, मिरा-भायंदर की महापौर डिम्पल मेहता मौजूद रहीं। सभी ने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया।

Home / Mumbai / मुंबई में श्री गुरु प्रेम शताब्दी महोत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो