scriptरेल मंत्री ने सोच कर बोला होता… तो यह दिन न देखना पड़ता | then this day would not have to be seen | Patrika News
मुंबई

रेल मंत्री ने सोच कर बोला होता… तो यह दिन न देखना पड़ता

Railway Minister: मैंने गलती से न्यूटन Newton की खोज को आइंस्टाइन Einstein की बता दी थी — रेल मंत्री
 

मुंबईSep 13, 2019 / 01:38 pm

Arun lal Yadav

रेल मंत्री ने सोच कर बोला होता... तो यह दिन न देखना पड़ता

रेल मंत्री ने सोच कर बोला होता… तो यह दिन न देखना पड़ता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. मुंबई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए रेल मंत्री ने मंच से लोगों के सामने अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि आइंस्टाइन ने कहा था कि गलती करना इंसान की फ़ितरत है। जो गलती नहीं करता इसका मतलब वह काम भी नहीं करता। कल एक कार्यक्रम में मैंने गलती से न्यूटन की खोज को आइंस्टाइन की बता दी थी। उन्होने कहा कि मुझसे भी गलती हो सकती है। हमेशा गलती की संभावनाएं होती है, पर मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो अपनी गलती को स्वीकार न करें। हमें अपनी गलती स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए। अगर रेल मंत्री पहले से सोच समझ कर बोलते तो उन्हें यह दिन न देखने को मिलता।
गौरतलब है कि आइंस्टाइन ने रिलेटिविटी और फोटो इलेक्ट्रिक इफेक्ट की खोज की और न्यूटन ने दुनिया को ग्रेविटी का सिद्धांत न्यूटन ने दिया। गुरूवार को रेल मंत्री से वर्तमान भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रश्व पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि कहा कि ग्रेविटी के बारे में महान वैज्ञानिक आइंस्टाइन ने जानकारी दी थी। रेल मंत्री की यह बात मीडिया में खबरें बनीं। इसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। पीयूष गोयल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि किसी भी अर्थव्यवस्था में उतार चढ़ाव के दौर आते रहते हैं। मोदी सरकार ने अर्थव्यस्था की को व्यवस्थित करने के लिए तमाम तरह के उपाय किए हैं। इस विवाद के पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था भारत में ओला उबर का ज्यादा इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है इसके चलते लोग कारें कम खरीद रहे हैं। लेकिन एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई कि जिन शहरों में ओला और उबर संचालित हो रहे हैं, वहां कारों की बिक्री असर नहीं पड़ा है।

Home / Mumbai / रेल मंत्री ने सोच कर बोला होता… तो यह दिन न देखना पड़ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो