मुंबई

IT कंपनी के डायरेक्टर की पांच सितारा होटल में संदिग्ध मौत, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

Mumbai Andheri News: पुलिस ने एडीआर का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

मुंबईMar 13, 2024 / 02:44 pm

Dinesh Dubey

मुंबई के एक पांच सितारा होटल में एक आईटी कंपनी के डायरेक्टर की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अंधेरी (पूर्व) के सहार इलाके में स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल (JW Marriott Hotel) में मंगलवार को एक 62 वर्षीय अमेरिकी नागरिक का शव मिला। सहार पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
सहार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आईटी सलूशन फर्म के 62 वर्षीय निदेशक अपने होटल के कमरे में मृत पाए गए। वह बिजनेस से जुड़े किसी काम के लिए शनिवार को मुंबई आये थे। उनकी कंपनी का कार्यालय मुंबई में भी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए विलेपार्ले के कूपर अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें

लुटेरे कर रहे थे फायरिंग, चालक 30 KM तक भागता रहा बस… जख्मी होने पर भी 35 यात्रियों को बचाया


होटल के कमरे में मिला शव

मुंबई पुलिस ने मृतक कारोबारी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारी ने कहा, जब मंगलवार सुबह कई बार घंटी बजाने और कॉल करने के बावजूद विदेशी नागरिक ने होटल के कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो होटल के कर्मचारियों ने डुप्लिकेट चाबी से उनके कमरे का दरवाजा खोला। कर्मचारियों ने उन्हें बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाया। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुंबई पुलिस ने दी बड़ी अपडेट

सहार पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कारोबारी के मौत का सही कारण पता चलेगा। प्रारंभिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है की मौत प्राकृतिक कारणों से होने की आशंका जताई है। मामले की जांच चल रही है।

Hindi News / Mumbai / IT कंपनी के डायरेक्टर की पांच सितारा होटल में संदिग्ध मौत, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.