17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लुटेरे कर रहे थे फायरिंग, चालक 30 KM तक भागता रहा बस… जख्मी होने पर भी 35 यात्रियों को बचाया

Maharashtra Crime: हाथ में गोली लगने के बावजूद चालक ने मिनी बस नहीं रोकी और खुद ही गाड़ी चलाकर थाने पहुंच गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 12, 2024

bus_robbery.jpg

चालक ने जख्मी होने पर भी निभाया फर्ज

महाराष्ट्र के अमरावती में एक मिनी बस चालक ने बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए 35 यात्रियों को बचाया है। बुलढाणा जिले के शेगांव से 35 तीर्थयात्री ट्रैवलर से नागपुर जा रहे थे। रविवार की देर रात सुनसान हाईवे पर लुटेरों के गैंग ने उनके वाहन पर धावा बोल दिया। लेकिन मिनीबस के चालक ने बदमाशों को चकमा देने के लिए अदम्य साहस दिखाया और वाहन नहीं रोका। यहां तक कि लुटेरों की अंधाधुंध फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल भी हो गया।

जानकारी के मुताबिक, बांह में गोली लगने के बावजूद चालक खोमदेव कवाडे (Khomdev Kawade) ने मिनी बस नहीं रोकी और खुद 30 किलोमीटर तक वाहन चलाकर यात्रियों के साथ थाने पहुंचा। इस दौरान उसके बांह से लगातार खून बह रहा था, जबकि बस के यात्री सहमे हुए थे। यह भी पढ़े-मुंबई में बड़ा हादसा, इमारत की 16वीं मंजिल से गिरा मचान, 3 की मौत, एक गंभीर

यह चौंका देने वाली वारदात अमरावती-नागपुर राजमार्ग पर हुई। कार सवार बदमाश कई किमी तक मिनीबस का पीछा करते रहे और मिनीबस पर कई गोलियां चलायी। जिसमें से एक गोली चालक खोमदेव को लगी। लेकिन उसने रुकने की बजाय वाहन की गति और बढ़ा दी।

कैसे और कहां हुई वारदात?

सभी तीर्थयात्री रास्ते में कुछ देर के लिए अमरावती के अंबे माता मंदिर में रुके थे। फिर नागपुर की यात्रा शुरू की। रात करीब 2 बजे नंदगांवपेठ टोल नाका पार करने के कुछ ही देर बाद चालक खोमदेव ने देखा कि उनके वाहन का एक कार पीछा कर रही है। शुरू में उसने कार को आगे निकलने का इशारा किया, लेकिन डकैत धमकाने लगे और वाहन नहीं रोकने पर गोली चला दी।

इस दौरान बदमाशों ने खोमदेव पर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली उसके हाथ पर लगी। असहनीय दर्द और बहते खून के बावजूद वह गोलियों से बचते हुए मिनीबस के साथ टेओसा पुलिस स्टेशन पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि नागपुर से 100 किमी दूर सावदी गांव तक बदमाश बस का पीछा करते रहे, लेकिन खोमदेव के हौसले के सामने वह कामयाब नहीं हो सके।

बाद में अमरावती पुलिस बस को वापस नंदगांवपेठ पुलिस स्टेशन ले गई। खोमदेव कवाडे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।