6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी नेता नबील गबोल पर पहली बार बोले राकेश बेदी, ‘धुरंधर 2’ के जमील जमाली से तुलना पर तोड़ी चुप्पी

Rakesh Bedi On Nabil Gabol Dhurandhar 2: धुरंधर 2 में जमील जमाली के किरदार को लेकर पाकिस्तानी नेता से हो रही तुलना पर राकेश बेदी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। क्या कुछ कहा है एक्टर ने, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Rakesh Bedi On Nabil Gabol Dhurandhar 2

Rakesh Bedi On Nabil Gabol Dhurandhar 2 (सोर्स- एक्स)

Rakesh Bedi On Nabil Gabol Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही। खासतौर पर अभिनेता राकेश बेदी द्वारा निभाए गए ‘जमील जमाली’ के किरदार को लेकर उठे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। इस बीच राकेश बेदी ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया है कि उनका किरदार किसी वास्तविक व्यक्ति पर आधारित नहीं है।

राकेश बेदी ने तुलना पर तोड़ी चुप्पी (Rakesh Bedi On Nabil Gabol Dhurandhar 2)

दरअसल, फिल्म में दिखाए गए किरदार को लेकर पाकिस्तान के राजनेता नबील गबोल ने नाराजगी जताई थी। उनका मानना था कि फिल्म में दिखाया गया चरित्र उनके व्यक्तित्व से प्रेरित है। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि अब राकेश बेदी ने इस पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि दोनों के बीच समानता की बात केवल चेहरे की बनावट तक सीमित है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह महज संयोग है और इसके अलावा उनके और पाकिस्तानी नेता के बीच कोई संबंध नहीं है। अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके किरदार की रचना किसी एक व्यक्ति को ध्यान में रखकर नहीं की गई, बल्कि यह कई राजनीतिक शख्सियतों के अनुभवों और छवियों से प्रेरित एक काल्पनिक चरित्र है।

'किरदार को सीधे किसी वास्तविक व्यक्ति से जोड़ना सही नहीं'

राकेश बेदी ने यह भी कहा कि कलाकार के तौर पर वो सिर्फ निर्देशक की कल्पना को पर्दे पर जीवंत करने का काम करते हैं। ऐसे में किसी भी किरदार को सीधे किसी वास्तविक व्यक्ति से जोड़ना सही नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक फिल्म को मनोरंजन के नजरिए से देखें और अनावश्यक विवाद से बचें।

नबील गबोल ने भी दी थी प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, इस मुद्दे पर नबील गाबोल की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि वे इस पूरे विवाद का जवाब अपने तरीके से देंगे और अपने इलाके की वास्तविक तस्वीर दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इसी कड़ी में उन्होंने एक नई फिल्म बनाने की योजना का भी संकेत दिया है, जिसे कथित तौर पर इस विवाद के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रस्तावित फिल्म का नाम ‘लियारी का गब्बर’ रखा जा सकता है, जिसके जरिए वो अपने क्षेत्र और अपनी छवि को अलग नजरिए से पेश करना चाहते हैं। इस बयान के बाद दोनों देशों के दर्शकों के बीच भी इस विषय को लेकर बहस तेज हो गई है।

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

गौरतलब है कि निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म में कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन समेत कई कलाकार शामिल हैं। फिल्म के रिलीज होते ही इसकी कहानी और किरदारों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग