
Virat Kohli Praised Ranveer Singh (सोर्स- एक्स)
Virat Kohli Praised Ranveer Singh: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद जमकर तारीफ की है। रविवार को सीएसके को हराने के बाद किंग कोहली ने सोमवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म देखी। मजे की बात ये है कि विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के एक्स बॉयफ्रेंड रणवीर की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए हैं। हालांकि विराट से पहले रणवीर भी कई बार किंग कोहली की तारीफ कर चुके हैं।
अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर विराट कोहली ने लिखा- 'रणवीर तुमने इस फिल्म के बाद एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। तुम्हारी परफॉर्मेंस जबरदस्त रही है। मजा आ गया।'
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में धुरंधर की फोटो के साथ उन्होंने लिखा- मैंने अभी धुरंधर 2 देखी। कहना होगा कि मैंने भारत में बनी हुई ऐसी फिल्म इससे पहले कभी नहीं देखी। क्या शानदार सिनेमैटोग्राफी का अनुभव था।
गौरतलब है पिछले साल नवंबर में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में अपना 52वां शतक जमाकर एक बार फिर साबित कर दिया था कि क्यों उन्हें आधुनिक क्रिकेट का बादशाह माना जाता है। संयम और क्लास से भरी इस शतकीय पारी को कोहली ने 102 गेंदों में पूरा किया।
विराट की इसी पारी को देखते हुए रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें किंग कहा था। उन्होंने उस वक्त सोशल मीडिया पर कोहली के गेम की तारीफ करते हुए लिखा- 'कभी-कभी राजा को याद दिलाना पड़ता है कि वह राजा क्यों है।'
रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विराट की मैदान से एक तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक भी लगाया। रणवीर ने यह भी लिखा कि विराट की बल्लेबाजी ने उनका रविवार बेहतरीन कर दिया।
Published on:
07 Apr 2026 12:02 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
