7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामायणम् का सस्पेंस हुआ खत्म! शाहरुख खान के साथ करियर शुरू करने वाली ये एक्ट्रेस बनेगी ‘मंथरा’, देखें फोटोज

Ramayana Cast: शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली ये फेमस एक्ट्रेस अब पौराणिक महाकाव्य में 'मंथरा' का किरदार निभाने जा रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

2 min read
Google source verification
रामायणम् का सस्पेंस हुआ खत्म! शाहरुख खान के साथ करियर शुरू करने वाली ये एक्ट्रेस बनेगी 'मंथरा', देखें फोटोज

पौराणिक महाकाव्य में 'मंथरा' का किरदार निभाएंगी शीबा चड्ढा (फोटो सोर्स; IMDb)

Ramayana Cast: स्टार रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड और अपकमिंग फिल्म 'रामायण', जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं नितेश तिवारी। ये फिल्म माईथोलॉजी पर बेस्ड एक ग्रैंड प्रोजेक्ट है, जो 2 पार्ट्स में रिलीज होगी। बता दें, पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे, तो वहीं यश रावण की भूमिका में नजर आने वाले है। साई पल्लवी सीता के रूप में कैमरे सामने आएंगी।

शीबा का ये किरदार कहानी का एक बड़ा गेम चेंजर है

इस फिल्म में मंथरा को बेहद खास भूमिका में दिखाया जाएगा, जिसे निभा रही हैं एक्ट्रेस शीबा चड्ढा। शीबा का ये किरदार कहानी का एक बड़ा गेम चेंजर माना जा रहा है। बता दें, दिल्ली में जन्मी शीबा चड्ढा ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौरान उन्होंने थिएटर में काफी काम किया और बाद में दमदार फिल्मों से अपनी पहचान भी बनाई।

एक्ट्रेस शीबा ने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' से की थी। इसके बाद वे 'दम लगा के हईशा', 'बधाई हो' और 'गली बॉय' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं, जहां उनके छोटे-छोटे किरदार भी दर्शकों पर गहरा छाप छोड़ने वाले रहे। बता दें, इस वेब सीरीज में भी उन्होंने 'मिर्जापुर' और 'बंदिश बैंडिट्स' जैसी लोकप्रिय सीरीज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। साल 2022 में उनकी फिल्मों के लिए उन्हें अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिला, जिसने उनके टैलेंट को और बढ़ावा दिया।

किरदार में है गहरा इमोशन और रियलिटी

बता दें, शीबा की खासियत ये है कि वे हर किरदार में गहरा इमोशन और रियलिटी लेकर आती हैं, जिससे उनके रोल यादगार बन जाते हैं। 'दिल्ली 6', 'परजानिया' और 'तलाश' जैसी फिल्मों में भी उनका अभिनय खूब सराहा गया। चाहे कोई इमोशनल रोल हो या मजबूत कैरेक्टर, शीबा हर बार कुछ नया दर्शाती हैं।

अब रामायण में मंथरा की भूमिका निभाकर वे एक बार फिर अपने फैंस को खुश करने वाली हैं। इस बार मंथरा का किरदार अलग और गहराई के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही, शीबा चड्ढा का ये बड़ा प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए एक नई ऊंचाई साबित होगा। फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इंतजार कर रहे हैं कि कैसे ये फिल्म पर्दे पर जादू बिखेरेगी।