7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ में पढ़े कसीदें, फिल्म देखने के बाद रणवीर सिंह पर कही ये बात

Virat Kohli Praised Dhurandhar 2: क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद उसकी जमकर तारीफ की है।

2 min read
Google source verification
Virat Kohli Praised Dhurandhar 2

Virat Kohli Praised Dhurandhar 2 (सोर्स- एक्स)

Virat Kohli Praised Dhurandhar 2: भारतीय क्रिकेटर और आरसीबी प्लेयर विराट कोहली ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 देखी जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की है। विराट ने फिल्म की स्टारकास्ट की तारीफ करते हुए इसे मास्टरपीस बताया है। क्या कुछ कहा है विराट ने, चलिए जानते हैं।

विराट कोहली ने देखी धुरंधर 2 (Virat Kohli Praised Dhurandhar 2)

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में धुरंधर की फोटो के साथ उन्होंने लिखा- मैंने अभी धुरंधर 2 देखी। कहना होगा कि मैंने भारत में बनी हुई ऐसी फिल्म इससे पहले कभी नहीं देखी। क्या शानदार सिनेमैटोग्राफी का अनुभव था।

रणवीर सिंह पर क्या बोले विराट?

अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर विराट कोहली ने लिखा- 'रणवीर तुमने इस फिल्म के बाद एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। तुम्हारी परफॉर्मेंस जबरदस्त रही है। मजा आ गया।'

आईपीएल 2026 में बिजी हैं विराट

बता दें फिलहाल विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी की ओर से खेल रहे हैं। आरसीबी ने अपने पहले दो मैचों में जीत हासिल करके पिछले साल के बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखा है।

धुरंधर 2 के बारे में

गौरतलब है कि निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म में कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन समेत कई कलाकार शामिल हैं। फिल्म के रिलीज होते ही इसकी कहानी और किरदारों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग