scriptशादी का वादा कर फेरे लेने नहीं पहुंचे दत्तू भोकनल | woman accused International rower Dattu not to marry | Patrika News
मुंबई

शादी का वादा कर फेरे लेने नहीं पहुंचे दत्तू भोकनल

अंतरराष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी पर महिला सिपाही ने लगाया आरोप

मुंबईMay 17, 2019 / 08:00 pm

Nitin Bhal

अंतरराष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी पर महिला सिपाही ने लगाया आरोप

अंतरराष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी पर महिला सिपाही ने लगाया आरोप

नासिक

रोइंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दत्तू भोकनल पर पर एक महिला ने शादी का वादा नहीं निभाने का आरोप लगाया है। नासिक ग्रामीण पुलिस दल में बतौर सिपाही काम कर रही आशा नामक महिला ने यह आरोप 2016 के रियो ओलंपिक खेल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके भोकनल पर लगाया है। महिला का कहना है कि शादी का भरोसा देकर वादाखिलाफी करने करने वाले दत्तू ने उन्हें फंसाया है। रोइंग खिलाड़ी के खिलाफ आडगांव पुलिस थाने में महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आडगांव पुलिस ने बताया कि महिला सिपाही आशा जिले की चांदवड तहसील के रेडगांव की रहने वाली है। दत्तू के साथ उसकी मुलाकात रेडगांव में ही आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान हुई। आशा की मां, भाभी और भाई के साथ भी दत्तू संपर्क में रहे। इसके बाद दत्तू ने आशा को पुणे के आर्मी हॉस्टल बुलाया। हर 15 दिन के अंतराल पर वे मिलते भी थे।
शादी करने का दावा

आशा का दावा है कि 27 जुलाई, 2017 को दत्तू ने उन्हें पुणे फाटे पर बुलाया। यहां से दोनों आलंदी गए, जहां धार्मिक विधि से दोनों ने शादी कर ली। फिर तय हुआ कि नौ फरवरी को समाज के सामने भी सात फेरे लेंगे। आशा के घर पर शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन भोकनल नहीं पहुंचे। लगातार संपर्क करने के बाद दत्तू की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो