scriptकिसान का बेटा बना मुखिया तो किसानों को मिली राहत-शुक्ला | Farmer's son becomes head, farmers get relief - Shukla | Patrika News
मुंगेली

किसान का बेटा बना मुखिया तो किसानों को मिली राहत-शुक्ला

पथरिया में भी लगभग साढ़े तीन हजार किसानों का 12 करोड़ के रुपए का कर्ज माफ किया गया है।

मुंगेलीAug 07, 2019 / 11:41 am

Murari Soni

Farmer's son becomes head, farmers get relief - Shukla

किसान का बेटा बना मुखिया तो किसानों को मिली राहत-शुक्ला

पथरिया पत्रिका. प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में योजना चला कर अल्पकालीन कृषि ऋण को माफ किया गया है। किसानों के माफ किए गए कृषि ऋण की जानकारी व ऋण माफी प्रमाण पत्र देकर पूरे राज्य में कृषि ऋण माफी तिहार मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पथरिया विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति मर्यादित पथरिया में भी लगभग साढ़े तीन हजार किसानों का 12 करोड़ के रुपए का कर्ज माफ किया गया है।
उक्त बातें मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री किसान के बेटे हैं, इसलिए किसानों का दु:ख दर्द भली भांति समझते हैं। इसीलिए सरकार बनते ही उन्होंने सबसे पहले किसानों के हित के लिए काम करना शुरू किया और ऋण माफी योजना की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक भूपेंद्र चंदेल ने अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वामी व्यास नारायण द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष नेतराम साहू, जिला उपाध्यक्ष राजा ठाकुर, सरपंच विनोद साहू व सरगांव नपं अध्यक्ष इंदिरा साहू आदि मौजूद रहे।

Home / Mungeli / किसान का बेटा बना मुखिया तो किसानों को मिली राहत-शुक्ला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो