मुंगेली

जगह-जगह मनाया गया 72वां स्वतंत्रता दिवस , दी गई राज्यपाल टण्डन को श्रद्धांजलि

राष्ट्रगान गाकर सभी ने किया ध्वजावंदन

5 min read

मुंगेली. नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक शाला में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष सावित्री अनिल सोनी ने किया। कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष प्रकाश जैन तथा पार्षद जयप्रकाश मिश्रा, पूर्व प्राचार्य पीएस ठाकुर, पूर्व प्रधान पाठक एनएल केशरवानी, प्रधान पाठक ए, देवांगन, प्राचार्य विजय सोनी उपस्थित थे। मंच संचालन केएल देवांगन तथा आभार प्रधान पाठिका अमरजीत कौर ने किया।
हर्षोल्लास से मना पर्व
मल्हार. नगर सहित पूरे अंचल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
नगर पंचायत में ध्वजारोहण नपं अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने की। समारोह में सीएमओ पूर्णेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष मीलू राम कैवर्त, एल्डरमेन राजेश पाण्डेय, सोनू तिवारी, बिहारी, लक्ष्मी कश्यप, पार्षदो में रविशंकर धीवर, महेत्तर कैवर्त, लालूलाल कैवर्त, रविशंकर कैवर्त, रामकुमार वर्मा, रामनारायध कश्यप, सुधाराम चौबे, ओमप्रकाश पाण्डेय, शिवकुमार अवस्थी, तुलसी जायसवाल, आदि उपस्थित थे। संचालन रामेश्वर सोनी ने किया।
शासकीय उमा शाला और पुलिस चौकी में नपं मल्हार अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी एएसआई अवधेश सिंह के नेतृत्व में जवानो ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। शाला मेंअध्यक्षता प्राचार्य एम नायडू ने की। इसमें उपाध्यक्ष मीलूराम कैवर्त, उदय सिंह, रविशंकर धीवर, रविशंकर तिवारी, रामहरि कैवर्त व अन्य मौजूद थे। संचालन जेपी डहरे ने एवं आभार प्राचार्य ने किया।
सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण पूरनलाल गुप्ता ने किया। सतीश गुप्ता समेत रामनारायण कश्यप आदि शामिल हुए। संचालन प्रधानाचार्य योगेश पाण्डेय ने किया।
बालक आश्रम में ध्वजारोहण पार्षद विजय रजक ने किया। डाकघर में ध्वजारोहण शाखा डाकपाल राजेश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में श्रेयस पाण्डेय, विदू चौहान, संजीव त्रिपाठी, डोलमणी चौहान, रोशन पाण्डेय उपस्थित थे।
बुढ़ीखार शाला में ध्वजारोहण प्राचार्य एनके लकड़ा ने किया। अध्यक्षता बुढ़ीखार सरपंच गोकुल कैवर्त ने की।
जवाहर नवोदय विद्यालय में ध्वजारोहण प्रभारी प्राचार्य सुभाष चंद्र कर ने किया। शालेय छात्र छात्राओं ने मार्चपास्ट कर राष्ट्रघ्वज केा सलामी दी। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विद्युत सबस्टेशन में ध्वजारोहण कनिष्ठ यंत्री सूरज जंघेल ने किया व राज्यपाल को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्टाफ के स्वर्ण सिंह, अंजोरी, सुरेश, धनसाय, आकाश, शिवा आदि मौजूद थे।
सादगीपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय पर्व-लगरा. अंचल मे शासकीय अर्धशासकीय व गैर शासकीय संस्थाओ में सादगी पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, शासकीय हाई स्कुल, आरटीओ, आफिस, कृष्णा पब्लिक स्कुल, कोयला विहार कर्मचारी समिति, पंचायत भवन में तिरंगा झण्डा फहराया गया राज्यपाल बलराम दास टण्डन को भावभिनी श्रद्वांजली अर्पित किया गया। राज्यपाल बलराम दास टण्डल के याद में पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में पौधा रोपण किया गया। कृष्णा पब्लिक स्कुल से आलोक त्रिपाठी,श्रीमति रूंकी अम्बस्ता, सी.ई.ओ. चंदेश घृत मीता विस्वास, जनजी, श्वेता दुबे, रोजी अलकारी, अनुपमा गौरहा प्रज्ञा पाठक सहित शामिल हुए।

शासकीय कार्यालयों में हुआ झण्डातोलन-बिलासपुर. प्रधानमंत्री सड़क योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अधीक्षण अभियंता कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ने तीरंगे को सलामी देकर देश के वीर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता बीएस अग्रवाल, जीआर साहू, कार्यपालन अभियंता अरूण राजपूत, बीपी खरसन, अंजू चंदेल, मंजू भगत, एसके पाण्डेय, सहायक अभियंता आरपी जोशी, सुरेन्द्र टुटेजा,एल एक्का, आरके सिंह, डीएस कश्यप, चंद्रकांत शुक्ला, आरआर मगर, नीलकंठ जायसवाल, राजू देवांगन, नरेन्द्र यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खनिज, शिक्षा, कृषि विभाग, जल संसाधन कोटा सहित अन्य विभागों में भी ध्वजारोहण हुआ।
आन बान शान से लहराया तिरंगा - रतनपुर. नगर के समस्त शासकीय संस्थाओं व निजी प्रतिष्ठानों में धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण उपरांत राज्यपाल बलराम दास टण्डन के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। नगरपालिका कार्यालय में अध्यक्ष आशा सूर्यवंशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। महिला मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, बल्दाउ सोनी, आनंद जायसवाल, घनश्याम रात्रे, रुद्र गुप्ता, चुन्नी लाल सोनी मंचस्थ रहे। इस मौके पर सीएमओ होरी सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष कन्हैया यादव, जयप्रकाश कश्यप, अनिल यादव, शशीलता माथुर, सुरेश सूर्यवंशी, संजय जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, कार्यालय स्टाफ मोजूद थे।
वन विभाग कार्यालय में रेंजर सीआर नेताम ने ध्वजारोहण किया। इस मौक्े पर डिप्टी रेंजर बेनी सिंह ठाकुर, डिप्टी रेंजर देव कुमारी कुर्रे, एलपी यादव, सनेही लाल गोंड़, संजय सोनी, जुगनु तम्बोली, उपेश कश्यप सहित अन्य जन उपस्थित थे।
स्वामी विवेकानंद स्कूल करैहापारा में झण्डारोहण किया गया। ध्वजारोहण से पूर्व छात्र छात्राओं ने भारत माता की जयकारे व वन्देमातरम का गान किया। विद्यालय प्रमुख जिलानी बेग सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे। भाजपा कार्यालय भाजपाइयों ने भाजपा कार्यालय में झंडारोहण कर देश के वीर नायकों को याद किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता खोरबहरा धनुहार ने झंडा फहराया। इससे पूर्व पं दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर शिवमोहन बघेल, किशोर महावर, बल्दाउ सोनी, कन्हैया यादव, बबलू कश्यप, रविंद्र दुबे, अनिल यादव, जयप्रकाश कश्यप, लवकुश कश्यप, द्वारिका मंडलोई, घनश्याम रात्रे, नीतू सिंह, अहिल्या ठाकुर, सावित्री रात्रे, कौशल्या मंडलोई, प्रेमलता तम्बोली, नीलु पांडे, राजेश्वरी दुबे व अन्य उपस्थित थे। इंटेलिजेंट पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 71 वीं वर्षगांठ मनाई गई। विद्यालय परिसर में छात्र पालक आनन्द पाठक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ततपश्चात ब्रांच डायरेक्टर निरंजन सिंह ठाकुर, प्राचार्य सुदेश वर्मा ने छात्र छात्राओं को स्वच्छ भारत बनाने में योगदान देने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर हरीश चंदेल, निधि चंदेल, अरूण तिवारी, गोपाल तिवारी, रूकमणी श्वीवास व अन्य उपस्थित थे।
जनपद कार्यालय में सुनीता ने झंडा फहराया तखतपुर. नगर सहित पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एक दिन पूर्व छग के राज्यपाल के निधन के कारण शांतिपूर्वक ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जनपद तखतपुर में सुनिता राजू सिह क्षत्री एवं जनपद अध्यक्ष नूरीता प्रदीप कौशिक द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। इस मौके पर सीईओ हिमांशु गुप्ता, उपाध्यक्ष रामनारायण यादव, दिनेश कौशिक, भोलानाथ तिवारी, शिव यादव सहित जनपद के कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर पालिका में ध्वजारोहण अध्यक्ष सुरेन्द्र कौर मक्कड़ ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़, आशीष सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना श्रीवास , मुकिम अंसारी, ईश्वर देंवागन, नयन लाल साहू, गुलजीत खुराना, दिलीप तोलानी सहित अन्य उपस्थित रहे। नगर के शहीद स्मारक में सेवादल के नेतृत्व में अशरफ वनक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जहां प्रदीप ताम्रकार एवं सेवादल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। भाजपा कार्यालय एवं मण्डी कार्यालय में त्रेतानाथ पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। यहां बंशी पांडे, अयुब अंसारी, गुलजीत खुराना, ईश्वर देंवागन, कृष्ण कुमार साहू, मुकेश ताम्रकार, अजय यादव सहित अन्य उपस्थित रहे। सेवा सहकारी समिति तखतपुर में जितेन्द्र पाण्डेय एवं आशीष सिंह ठाकुर द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। यहां अशोक ठाकुर , लखन धनकर सहित अन्य उपस्थित रहे। नगर के कन्याशाला एवं बालक हाई स्कूल में भाजपा नेत्री सुनिता सिंह क्षत्री ने तो नव जागृति शाला में प्राचार्य एसपी सामुएल ने ध्वजारोहण किया। इस प्रकार ग्राम पंचायतों एवं स्कूलों में भी ध्वजारोहण किया गया।

राजकीय शोक होने पर नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण टाला- मरवाही. जकांछ कार्यालय मरवाही में विधायक अमित जोगी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सुप्रीमो अजीत जोगी के संदेश का वाचन किया गया। अमित जोगी ने जनपद मरवाही, तहसील , ग्रामीण यांत्रिकी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास, कस्तूरबा विद्यालय, अनंत स्कूल, सोनवेली स्कूल, पार्टी कार्यालय, चातन केरला स्कूल कोटमीकला में ध्वजारोहण किया।
9 सूत्रीय संकल्प: किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान के समर्थन मूल्य के साथ कर्ज माफी और 5 एचपी तक मुफ्त बिजली, नारी सम्मान के लिए पूर्ण शराबबंदी और लड़की पैदा होने पर एक लाख की एफडी, 'नेरवाÓ जो जहां 5 साल से निवासरत है उसे वहां का पट्टा, सरकारी नौकरी में शत प्रतिशत और गैर सरकारी में 90 प्रतिशत स्थानीय को आरक्षण, नदी की पानी पर पहला हक छत्तीसगढिय़ों का, सभी तदर्थ, दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, निवेश को बढ़ावा देने के लिए एसजीएसटी टैक्स, पेट्रोलियम पदार्थों और आबकारी टैक्स को आधा करना, सभी निर्णय छत्तीसगढिय़ा को प्राथमिकता की नीयत से परिपादित करना है।
इनका होना था लोकार्पण
मरवाही में विधायक निधि से 5 लाख रुपए से नव निर्मित बार कौंसिल भवन, 3 लाख से निर्मित छग प्रांतीय तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ भवन, 7.5 लाख से निर्मित आदर्श ग्राम मरवाही हेतु मंगल भवन एवं मंच का लोकार्पण किया जाना था। परंतु प्रदेश के राज्यपाल बलराम दास टंडन के निधन के कारण लोकार्पण कार्य स्थगित कर दिया गया। उन्होंने अपील की कि राजकीय शोक समाप्त होने पर भवनों का लोकार्पण स्थानीय स्तर पर उपयोग प्रारंभ कर दें।
संवाद कार्यक्रम
चातन केरला स्कूल में बच्चों द्वारा विधायक अमित जोगी के साथ संवाद कार्यक्रम में छात्रा आकृति मराबी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं चिकित्सा की स्थिति पर प्रश्र पूछा तो जोगी ने दुर्भाग्यजनक बताते हुए महिलाओं के प्रति अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ देश के टॉप टेन राज्यों में शामिल होनी की बात कही। उन्होंने बताया कि राज्य के अस्पतालों में सिर्फ 5 प्रतिशत डॉक्टर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया किविपक्ष का विधायक होने पर भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र सहित बड़े अस्पताल भवन बनवाने में सफल रहा। परंतु पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं करा पाया। एक अन्य सवाल पर शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य अत्यधिक पिछड़ा बताया।
है। इसकी गिनती पीछे से चौथे स्थान पर है।

Published on:
18 Aug 2018 12:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर