छापेमारी में बरामद हुए कैश और सोने पर आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, छापेमारी के दौरान हमें जो 100 करोड़ रुपये कैश और सोना बरामद हुआ है उसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि कैश ट्रैवल बैग में भरकर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में रखा गया था। अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी जारी रहेगी। अगर छापेमारी जारी रहती है तो रकम और भी बढ़ने के आसार हैं। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया, विभाग को पैसों के असामान्य लेनदेन की सूचना मिली थी जिसके बाद टैक्स चोरी के संदेह में छापेमारी की।