26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Muzaffarnagar : ऑपरेशन के दौरान युवक के पेट से निकली 63 चम्मच, डॉक्टर भी हुए हैरान

मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक के पेट से एक-दो नहीं, बल्कि 63 स्टील की चम्मच निकलने का मामला सामने आया है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं कि आखिर युवक इतनी सारी चम्मच कैसे निगल गया। डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल युवक के पेट से सारी चम्मच निकाल दी गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Sep 2022, 11:03 AM IST

63-spoons-came-out-of-stomach-of-young-man-during-operation-in-muzaffarnagar.jpg

मुजफ्फरनगर जिले में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पेट दर्द होने पर एक युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जब डॉक्टरों ने उसके पेट का ऑपरेशन किया तो वह भी आश्चर्यचकित रह गए। क्योंकि युवक के पेट से एक-दो नहीं, बल्कि 63 स्टील की चम्मच निकलीं। इस बात से डॉक्टर भी हैरान हैं कि आखिर युवक इतनी सारी चम्मच कैसे निगल गया। डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल युवक के पेट से सारी चम्मच निकाल दी गई हैं। उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा निवासी विजय नशे का आदी है। उसका नशा छुड़ाने के लिए परिजनों ने शामली के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि नशा मुक्ति केंद्र में विजय लगभग एक महीना तक रहा। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसने पेट दर्द की शिकायत की तो परिजनों ने उसे मुजफ्फरनगर के एक निजी हॉस्पिटल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया तो उसके पेट से 63 स्टील की चम्मच निकलीं, जिन्हें देख मेडिकल स्टाफ के भी होश उड़ गए। क्योंकि ऐसा उन्होंने भी पहली बार देखा था।

यह भी पढ़े - भाजपा सांसद रवि किशन उत्पीड़न का शिकार, मुंबई के व्यापारी ने हड़पे सवा तीन करोड़

परिजन बोले- नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ ने जबरन खिलाई चम्मच

अब सवाल ये उठता है कि चम्मच विजय के पेट में कैसे गईं। सामान्यत: यह संभव नहीं कि कोई व्यक्ति खाने के साथ चम्मच भी निगल जाए। विजय के परिजनों का आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ ने उसे जबरन चम्मच खिलाई हैं। हालांकि उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की है। विजय अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती है। विजय के पेट से निकाली गईं 63 चम्मच भी उसके परिजनों के पास ही हैं।

यह भी पढ़े - लखीमपुर खीरी: भीषण सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत, 25 घायल

अभी भी खराब है विजय की हालत

विजय का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि सबसे पहले मरीज की जान बचाना जरूरी है। मरीज की हालत अभी खराब है, जब तक मरीज सामान्य नहीं हो जाता, तब तक वह इस मामले में मीडिया के सामने कुछ नहीं कह सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग