scriptब्रेक फेल बस डिवाइडर से टकराई, हलक में आ गई थी यात्रियों की जान | Brakes of bus failed five people injured in accident | Patrika News
मुजफ्फरनगर

ब्रेक फेल बस डिवाइडर से टकराई, हलक में आ गई थी यात्रियों की जान

सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की लौट रही अनुबंधित बस के अचानक से ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने के बाद बस डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है।

मुजफ्फरनगरDec 19, 2023 / 10:08 pm

Prateek Pandey

bus_fail_in_up
आपको बता दें कि भोपा फ्लाईओवर पर सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की ओर लौट रही खतौली डिपो की अनुबंधित बस के अचानक से ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होते ही अनियंत्रित बस की चपेट में कई वाहन आ गए। अलग अलग वाहनों की चपेट में आए 5 लोगों को चोटें आई है।
आखिर में बस डिवाइडर से टकराकर रुक गई। इस दौरान काफी देर तक जाम लगा रहा। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

यात्रियों में मची चीख-पुकार
इस हादसे से बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई। इस दौरान रोड पर गहरा जाम लग गया। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। यातायात क्रेन से बस को हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

बड़ा हादसा टला
अगर बस डिवाइडर से नहीं टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के कारण सड़क पर भीड़ अन्य दिनों के मुकाबले कम थी। हादसे में शहर के ही विजयकांत, काजल शर्मा पत्नी सुशांत, उर्मिला, पंकज और कैलाश घायल हुए। इन्हें पास के ही इला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Hindi News/ Muzaffarnagar / ब्रेक फेल बस डिवाइडर से टकराई, हलक में आ गई थी यात्रियों की जान

ट्रेंडिंग वीडियो