मुजफ्फरनगर. जिले में एंटी ह्यूमन टीम और चाइल्ड लाइन की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चार मासूम बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (बाल कल्याण समिति) को सौंपा है। यह बच्चे सड़कों पर भीख मांगने का काम करते थे। बाल कल्याण समिति ने चारों बच्चों के परिजनों को बुलवाकर उनसे बातचीत की, जिसमें उन्होंने आगे कभी बच्चों से भीख नहीं मंगवाने की शर्त पर बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया है।