scriptनेशनल हाईवे पर बारातियों के साथ लूटपाट, दुल्हन की गोली मारकर हत्या | criminal killed dulhan on National Highway-58 in meerut | Patrika News
मुजफ्फरनगर

नेशनल हाईवे पर बारातियों के साथ लूटपाट, दुल्हन की गोली मारकर हत्या

नेशनल हाईवे-58 पर हथियारबंद बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया और लूटपाट की

मुजफ्फरनगरApr 28, 2018 / 07:38 am

virendra sharma

murder
मुजफ्फरनगर. नेशनल हाईवे-58 पर हथियारबंद बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बदमाशों ने स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दूल्हे की बहन बहनोई व 2 साल के बच्चे समेत सभी की पिटाई की। पीछे से आ रही बारात की दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने दुल्हन को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर एक अस्पताल में एडमिट कराया। यहां डॉक्टरोंं ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ेंं: यूपी में इस हाईवे के बनने के बाद यह एरिया हो जाएगा हाईटेक

जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिमलाना रोड जिंदा पीर के निकट रहने वाले मोहम्मद का निकाह शुक्रवार को गाजियाबाद के नाहल मसूरी निवासी मेहविश परवीन के साथ हुआ था। निकाह की रस्में पूरी कर परिवार अलग—अलग गाड़ियों से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। बताया गया है कि मेरठ निकलने के बाद में बारात की सभी गाड़ियां अलग अलग हो गई। मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के एनएच-58 गांव मटौर के पास में हथियारबंद बदमाशोंं ने दूल्हे—दुल्हन की कार को ओवरटेक रोक लिया। दूल्हा और दुल्हन के अलावा 2 साल के बच्चे समेत 5 लोग सवार थे।
पीड़ितों की माने तो हथियारों से लैस बदमाशों ने पहले तो दूल्हे और उसके बहन—बहनोई के साथ में लूटपाट की। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने 2 साल के बच्चे समेत सभी को बेरहमी से पीटा। लूटपाट करने के बाद में कार से सभी को उतार दिया। उसके बाद मेंं कार में बैठी दुल्हन के साथ में लूटपाट की। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दुल्हन को गोली मार दी। बदमाश ज्वैलरी, नगदी समेत लाखों का माल लूटकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। नेशनल हाईवे पर पीड़ितों ने गुजर रहे वाहनोंं से हेल्प भी मांगी। आरोप है कि किसी ने भी उनकी हेल्प नहीं की।

यह भी पढ़ें

यूपी के इस जिले में हो रहा था बड़ा खेल, अब प्रशासन ने उठाया यह कदम

उसी दौरान पीछे से आ रही बारात की दूसरी गाड़ी की नजर उनपर पड़ गई। घटनाक्रम को देखकर उनके भी होश उड़ गए। आनन फानन में दुल्हन को गंभीर हालत में दूसरी गाड़ी में डालकर मुजफ्फरनगर ले गए। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। गंभीर हालत में दुल्हन को बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस खतौली एसपी सिटी सहित तमाम पुलिस के अधिकारी मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। घटना के बाद मुजफ्फरनगर में एनएच-58 पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। सीओ खतौली राजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो