डीआईजी ने एसएसपी से शहर कोतवाली के लॉकअप में बंद अपराधियों के बारे में जानकारी की। कम्प्यूटर रूम व जीडी कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं शस्त्र लाइसेंस रजिस्टर का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आप को कोई भी समस्या हो तो आप पर्सनल फोन करके भी बता सकते हैं। शासन की मनशा है कि पुलिस द्वारा किसी का भी शोषण ना हो, अगर कोई ऐसा करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
उन्होंने ये भी कहा कि मैं स्वागत कराने नहीं आया हूं। आपकी जनसमस्याओं को सुनने व निवारण करने आया हूं। आप मुझे केवल समस्याएं बतायें। 100 फीसदी निवारण होगा। जनता की समस्याएं पहली प्राथमिकता है। वही एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा जेल क्षेत्र में अधिकारियों के या पुलिसकर्मियों के फोन ना मिलने की समस्याएं हो सकती हैं। मगर हम उस पर काम कर रहे हैं। जल्दी ही फोन ना मिलने या उठने की समस्याओं को दूर किया जाएगा। मार्किट में तीसरी निगाहें रखी जायेगी।