सुबह होने के बाद पीड़िता को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। मगर घटना को 8 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव केथौड़ा का है। जहां एक नवविवाहिता ने सुहागरात की रात ही अपने पति व नंदोई पर गैंग रेप करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि उसके पति कलीम व नंदोई दाऊद ने दहेज में कार की मांग करते हुए उसके कमरे में घुस कर उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। रात भर इसी हालत में कमरे में बंद पड़ी रही। सुबह उठने पर उसके परिजनों को सूचना की गई जिसके बाद परिजनों से मुजफ्फरनगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में लेकर आए। जहां उसका इलाज कराया गया।
सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला केवल पुरी निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन की शादी 6 मार्च काे गांव केथौड़ा में एक युवक के साथ हुई थी। इसके बाद दहेज की मांग करते हुए युवक और उसके बहनोई ने उसकी बहन के साथ गैंगरेप किया। उन्होंने अपनी बहन की शादी बड़ी हंसी खुशी के साथ की थी मगर उसकी बहन के ससुरालवालों को दहेज की भूख थी। जिसके चलते इसके साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने 10 मार्च रविवार को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।