दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के माेहल्ला सर्राफा बाजार का है। जहां शुक्रवार की देर शाम शहर के एक प्रसिद्ध डॉक्टर के पुत्र प्रिंस कथूरिया और एक युवक बीच मोहल्ला सर्राफा बाजार में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गाली-गलौज पर उतर आए। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में प्रिंस ने युवक को कृपाण घोंप दी। पेट में कृपाण लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से घायल युवक सतीश उर्फ बॉबी पुत्र स्वर्गीय घसीटूमल निवासी रामलीला टीला को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।