केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा की कार्यप्रणाली और मुजफ्फरनगर में उनके चार्ज के दौरान हुए एनकाउंटर पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि IPS नवनीत सिकेरा की मेरठ और मुजफ्फरनगर में कार्यप्रणाली किसी से छिपी नहीं। वेब सीरीज भाैकाल से मुजफ्फरनगर की छवि खराब हो रही है। इस तरह की छवि मुजफ्फरनगर की कभी नहीं रही, जिस तरह की फिल्म में दिखाई जा रही है।