बता दें कि कंकरखेड़ा के शोभापुर निवासी नरेश की लाला मोहम्मदपुर में परचून की दुकान है। रोजाना की तरह शनिवार को वह अपनी दुकान पर कामकाज में जुटा था। अन्य दिनों के मुकाबले आज काम भी थोड़ा ज्यादा था, क्योंकि रविवार को जनता कफ्र्यू होगा। इसी कड़ी में दोपहर को बाइक सवार तीन बदमाश उसकी दुकान पर पहुंचे और व्यापारी को देखते ही गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। देखते ही देखते दिनदहाड़े बदमाश व्यापारी को गोली मारकर बड़ी आसानी से फरार हो गए। डरे सहमे लोगों में किसी ने भी बदमाशों को पकडऩे या रोकने की हिम्मत तक न की। बदमाशों के जाने के बाद घटनास्थल पर लोगों का जमघट लग गया। इसके बाद सूचना मिली तो थाना पुलिस, सीओ और इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचे और घटना का संज्ञान लिया।