विश्वविद्यालय से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कालेजों में 216 केंद्रों पर 22 फरवरी से रेग्युलर और प्राइवेट की मुख्य परीक्षाएं शुरू हुई थी। पहले परीक्षाएं 27 अप्रैल तक चलनी थी, लेकिन कोरोन वायरस के कारण 18 मार्च से एक अप्रैल तक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं की तिथि दोबारा घोषित की हैं।