दिल्ली में मॉल के अलावा सरकार के अंतर्गत आने वाले गैर-जरूरी दफ्तर और सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। यह फैसला 31 मार्च तक लागू रहेगा। सरकार के सिर्फ उन मंत्रालयों को खुला रखा जाएगा, जिन्हें सीधे रूप से जनता को डील करना है। साथ ही जिन कर्मचारियों की उम्र 55 से ऊपर है, वह घर से काम कर सकते हैं। अगर कोई कर्मचारी गैरजरूरी कैटेगरी में आता है, तो उसे भी घर से काम करने की सलाह दी गई है। इस दौरान सभी परमानेंट, ठेका कर्मचारियों को सेलरी मिलती रहेगी। प्राइवेट फर्म के लोगों से अपील की गई थी कि वे अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहें।