एक अन्य ट्वीट में उन्होंने देश के धर्माचार्यों और धर्मगरुओं से भी कोरोना से जंग में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए धर्माचार्यों एवं धर्मगुरुओं से समाज में जागरूकता फैलाने व सभी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मांगलिक गतिविधियों/कार्यक्रमों को दो अप्रैल तक स्थगित करने की अपील करता हूं।' सीएम ने एक बार फिर सूचित किया कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्कूलों तथा कॉलेजों के प्रिंसिपल, प्रबंधन को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि दो अप्रैल तक शिक्षक एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ भी स्कूल नहीं आएंगे।