scriptViedo : भाजपा अध्यक्ष शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, किसानों को गिनाए सरकार के काम | BJP chief amit shah gave Victory mantra to party workers in nagaur | Patrika News
नागौर

Viedo : भाजपा अध्यक्ष शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, किसानों को गिनाए सरकार के काम

https://www.patrika.com/nagaur-news/

नागौरSep 19, 2018 / 09:32 pm

Dharmendra gaur

amit shah in nagaur

भाजपा अध्यक्ष शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, किसानों को गिनाए सरकार के काम

– भाजपा सरकार ने डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देकर 70 साल की किसानों की मांग पूरी की
– शक्ति केन्द्र सम्मेलन में बोले – राजस्थान में भाजपा अंगद का पांव है
पत्रिका लाइव रिपोर्ट
नागौर. नागौर दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पहले शक्ति केन्द्र सम्मेलन एवं किसान सम्मेलन को संबोधित किया। निर्धारित कार्यक्रम से करीब दो घंटे देरी से कार्यक्रम स्थल जिला स्टेडियम पहुंचे शाह ने नागौर व अजमेर के करीब साढ़े तीन हजार शक्ति केन्द्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी एवं विधायक व सांसदों को संबोधित करते हुए जीत का मंत्र दिया। शाह ने करीब 35 मिनट के अपने भाषण में नागौर के लोक देवता वीर तेजाजी, वीर अमरसिंह राठौड़ व भक्त मीराबाई का नाम लेकर नागौर की धरती को भक्ति व शक्ति की भूमि बताया। वहीं किसान सम्मेलन में उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं योजनाओं को गिनाते हुए एक बार फिर केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं को नाराज होने का अधिकार नहीं

भाजपा अध्यक्ष शाह ने शक्ति केन्द्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई विधायक या सांसद का चुनाव नहीं है, बल्कि यह भाजपा का चुनाव है। किसी कार्यकर्ता की पार्टी के किसी विधायक या सांसद या मंत्री से नाराजगी हो सकती है लेकिन भाजपा से नाराजगी नहीं हो सकता है। अध्यक्ष शाह ने कहा कि यह पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हमारी लड़ाई है। हम पद व प्रतिष्ठा के लिए काम नहीं कर रहे। भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता के गौरव के लिए काम कर रहा है। अध्यक्ष शाह ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार अंगद का पांव है, जिसे कोई नहीं हिला पाएगा। चुनाव में जब भाजपा कार्यकर्ता निकलेंगे तो कांग्रेस की नींद उड़ जाएगी। विकास का नाम दूसरा नाम भाजपा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कसे तंज
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा – अभी मैं देख रहा था राहुल बाबा आए हुए थे, वे कह रहे हैं राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने इस प्रकार से स्वप्न देखने की आदत डाल ली है। कड़ी धूप में स्वप्न मत देखिए राहुल बाबा। उन्होंने कहा वर्ष 2014 के बाद जितने भी चुनाव हुए, सबमें कांग्रेस गई और भाजपा जीत कर आई। उन्होंने कई राज्यों के नाम भी गिनाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो