scriptवीडियो : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, गरमाई राजनीति | CM Ashok Gehlot has made serious allegations against PM Modi | Patrika News
नागौर

वीडियो : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, गरमाई राजनीति

नागौर में बोले गहलोत – देश में खतरनाक खेल चल रहा है
 

नागौरApr 17, 2019 / 10:59 am

shyam choudhary

CM Ashok Gehlot

CM Ashok Gehlot has made serious allegations against PM Modi

नागौर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी फिल्मों की तरह एक्टिंग करते हैं, जिसमें सच्चाई कुछ नहीं है। वे एक फिल्मी एक्टर हैं, जिन्हें जुमलेबाजी आती है।
गहलोत ने भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी में अनुभव की कमी है, इसलिए उनको देश का विकास नहीं दिख रहा। वे पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। उन्हें पता नहीं है 70 साल पहले क्या था और अब क्या है। कांग्रेस के राज में क्या-क्या नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पांच साल जुमलेबाजी में निाल दिए। उनके कार्यकाल में कोई उपलब्धि नहीं है। कांग्रेस सरकार के राज में 93 हजार पाक सैनिकों को सरेंडर करवाया, लेकिन हमने कभी प्रचार नहीं किया।, लेकिन मोदी जी सर्जीकल स्ट्राइक का प्रचार कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि आज क्या हो रहा है, पुलवामा में क्या हुआ, गलती किसकी थी? मोदी सरकार पर आरोप लगे तो ध्यान बंटाने के लिए सर्जीकल स्ट्राइक कर दी। यह तो हर सरकार के कार्यकाल में होती आई है, पहले किसी ने प्रचार नहीं किया, लेकिन यह (मोदी) अनुभवहीन लोग हैं, जो प्रचार कर रहे हैं।
गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में खतरनाक खेल चल रहा है, घृणा, हिंसा का माहौल है। सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी जी को चुनाव में गो माता याद आती है। हमने छह हजार प्रति माह देने की घोषणा की तो भाजपा ने किसानों को एक साल में छह हजार देने की बात की है।
किसानों का अलग बजट पेश होगा
गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है उनकी सरकार बनी तो किसानों का बजट अलग से पेश किया जाएगा। नागौर किसानों का सिरमोर है।

कर्ज माफी पर बोले
गहलोत ने कहा कि हमने भूमि विकास व सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का कर्जा माफ किया है, राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्जे चुनाव के बाद माफ करेंगे।
मोदी एक्टर हैं
सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी जी फिल्मों की तरह एक्टिंग करते हैं, जिसमें सच्चाई कुछ नहीं है। नोटबंदी के बाद जो दावे किए थे वे पूरे नहीं हुए। न आतंकवाद खत्म हुआ और न नक्सलवाद। नोटबंदी से इनके पास इतना पैसा एकत्र हो गया कि आप कल्पना नहीं कर सकते।, ट्रकों में नोट जाते हैं उम्मीदवार को बांटने के लिए, इसलिए हम कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है।

Home / Nagaur / वीडियो : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, गरमाई राजनीति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो