scriptगौ सेवा से भगवान होते हैं प्रसन्न | God bless you with service | Patrika News
नागौर

गौ सेवा से भगवान होते हैं प्रसन्न

संत शोभादास की खुड़ी गांव में रामकथा

नागौरNov 24, 2018 / 06:11 pm

Anuj Chhangani

choutu news

गौ सेवा से भगवान होते हैं प्रसन्न

छोटीखाटू. निकटवर्ती गांव खुड़ी में बाबा रामदास गौशाला समिति द्वारा आयोजित रामकथा के दौरान संत शोभादास ने कहा कि गौ सेवा करने से भगवान प्रसन्न होते और व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं इसलिए मनुष्य को गाय की सेवा करनी चाहिए। माता-पिता व गुरू की आज्ञा का हमेशा पालन करना चाहिए। स्त्री को अपने सास- ससुर व पति की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए, तामसिक भोजन करने से सोच गंदी होती है तथा मदीरा पान करने वाले व्यक्ति के घर व कुल का नाश हो जाता है। इसलिए मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिए। भगवान नाम लेते रहना चाहिए। अपने मन में हमशा दया भाव रखना चाहिए। भगवान खुद दया के सागर है जो भगवान को हमेशा याद करता है भगवान उस व्यक्ति को कभी निराश नहीं होने देते है। कथा के दौरान काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो