scriptVIDEO…सडक़ पर डांडिया होते देखते श्रद्धालुओं में चढ़ा आस्था का रंग | Seeing the dandiya happening on the road, the color of faith rose among the devotees | Patrika News
नागौर

VIDEO…सडक़ पर डांडिया होते देखते श्रद्धालुओं में चढ़ा आस्था का रंग

Nagaur. शारदीय नवरात्र का समापन, नौवें दिन गाजे-बाजे के साथ निकली मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा-शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकली विसर्जन शोभायात्रा में झूमते, गाते चल रहे थे श्रद्धालु, महिलाओं ने किया डांडिया के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन-मंदिरों में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री के दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धा

नागौरOct 04, 2022 / 10:47 pm

Sharad Shukla

Nagaur news

seeing-the-dandiya-happening-on-the-road-the-color-of-faith-rose-among-the-devotees

नागौर. शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री के स्वरूप का दर्शन करने के साथ ही पंडालों में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में गूंजते भजनों से माहौल दुर्गामय बना रहा। इस दौरान विसर्जन यात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां डांडिया करती हुई चल रही थी। रंग एवं गुलाल के बिखरते रंगों के बीच निकली विसर्जन यात्रा से कई जगहों पर सडक़ें लाल नजर आई।
शहर के तेलीवाड़ा, नया दरवाजा स्थित बाकल माता एवं इंदिरा कॉलोनी में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का मंगलवार को विसर्जन किया गया। तेलीवाड़ा से शाम को करीब पांच बजे मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा रवाना हुई। इसमें मां दुर्गा के रथ के साथ घोड़ी पर सवार युवतियां चल रही थी। छत्र के नीचे विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ चल रही महिलाएं डांडिया करती हुई मां का अर्चन करते चल रही थी। इससे पूरा माहौल आस्थामय बना रहा। माता के गूंजते भजनों के साथ डांडिया करती महिलाओं की थिरकन से वातावरण पूरी तरह से श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। विसर्जन यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रीको स्थित तालाब में पहुंची। यहां पर विधि-विधान पूर्वक मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसी तरह से नया दरवाजा स्थित बाकल माता मंदिर निकट विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा गाजे-बाजे के रंग एवं गुलाल के बिखरते रंगों के बीच रीको एरिया के तालाब पहुंची। विधिपूर्वक विसर्जन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान श्रद्धालु पूरी रास्ते नाचते-गाते मां का अर्चन करते हुए चल रहे थे। इंदिरा कॉलोनी की विसर्जन यात्रा शाम को करीब चार बजे गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। मां दुर्गा की विराजित प्रतिमा के आगे चल रही महिलाएं, युवतियां व अन्य लोग मां हम हैं तेरे सच्चे भक्त सरीखे भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। सडक़ों पर श्रद्धा के इस हुजूम को देखने के लिए दोनों तरफ लोग आस्थाभाव से देखते नजर आए। कई जगहों की विसर्जन यात्रा के रीको एरिया स्थित तालाब में आने से इसके आसपास का पूरा माहौल देवीय आस्था के रंग में डूबा रहा।

मां सिद्धिदात्री स्वरूप के किए दर्शन
शारदीय नवरात्र के नौवें दिन देवी मंदिरों में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री के स्वरूप में शृंगार किया गया। विविध रंगीय पुष्पों के साथ भक्तों को आशीर्वाद देने वाली मुद्रा में शृंगारित मां शृंगार विहंगम रहा। सुबह से ही करणी माता, ब्रह्मचारिणी माता एवं महालक्ष्मी आदि मंदिरों मेें श्रद्धालु पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने मां को नारियल, चुनरी एवं प्रसाद आदि का अर्पण कर खुशहाली की कामनाएं की। भक्तों ने इस दौरान मंदिर परिसर में ही दुर्गासप्तशती पाठ, दुर्गा चालीसा एवं चंडीपाठ के साथ ही मां दुर्गा के सहस्त्र नाम का पाठ किया। वैदिक मंत्रों व श्लोकों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। तत्पश्चात हुए हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित की। इस दौरान लगातार व्रत रह रहे व्रतियों ने अपने उपवास का विधिपूर्वक पारण किया। कन्याओं को तिलक लगाने के साथ उनको मां दुर्गा के प्रतीक स्वरूप मानते हुए अर्चन किया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8e74j2

Home / Nagaur / VIDEO…सडक़ पर डांडिया होते देखते श्रद्धालुओं में चढ़ा आस्था का रंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो