scriptवीडियो : परबतसर के विकास को लेकर क्या है विधायक मानसिंह किनसरियां का आगामी विजन, पढि़ए पूरी खबर | video : Pabatsar BJP candidate Mansingh kinsariya's vision 2018-23 | Patrika News
नागौर

वीडियो : परबतसर के विकास को लेकर क्या है विधायक मानसिंह किनसरियां का आगामी विजन, पढि़ए पूरी खबर

https://www.patrika.com/nagaur-news/
 

नागौरOct 13, 2018 / 05:31 pm

shyam choudhary

Mansingh kinsariya

Mansingh kinsariya

परबतसर (नागौर). परबतसर विधानसभा क्षेत्र वर्तमान विधायक मानसिंह किनसरियां आगामी चुनाव में भी भाजपा के प्रबल दावेदार हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्या है विधायक का विजन, किन मुद्दों को लेकर लड़ेंगे चुनाव, इन्हीं मुद्दों को लेकर किनसरियां से पत्रिका की विशेष बातचीत
– भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान शासनकाल में लम्बे समय से बंद पड़ी मकराना-परबतसर रेल सेवा का संचालन शुरू हो गया। अब आगामी कार्ययोजना के तहत प्रयास रहेगा कि परबतसर से किशनगढ रेल सेवा के संचालन के लिए विशेष प्रयास कर भूमि अवाप्ति कार्यवाही हो और कार्य शीघ्र शुरू हो।
– परबतसर का औद्योगिक क्षेत्र लम्बे समय से विकसित नही हो पाया है, यंहा पर कुछ यूनिट ही लग पाई है। औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए यंहा पर नई यूनिट लगे और पत्थरों पर लगने वाली रॉयल्टी को समाप्त करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
– वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में राजस्थान नहर का पानी परबतसर शहर तक पंहुच चुका है। अब यह पानी हमारी ग्रामीण जनता को मिले इसके लिए गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक यह लाईन शीघ्र जुड़े इसके लिए प्रयास करेंगे।
– परबतसर शहर के आस पास लम्बा ग्रामीण क्षेत्र लगता है। परबतसर विधानसभा के अधीन 47 ग्राम पंचायते हैं। जिनके ग्रामीणों व किसानो को लाभ मिले इसके लिए कृषि मण्डी खुलवाने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे।
– परबतसर क्षेत्र में वर्तमान में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है। जिनमें वर्तमान कार्यकाल में चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों की भर्ती कर पद भरने की कोशिश की गई। अब आगामी कार्ययोजना में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न जांचों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सको की नियुक्ति व चिकित्सा सुविधाओं का और विस्तार करते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
– परबतसर क्षेत्र में वर्तमान कार्यकाल में कई विद्यालयों को क्रमोन्नत करवाने के साथ नए भवनों का निर्माण करवाकर ग्रामीण विद्यार्थियों को सोगात दी गई। आगामी कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक से सुसज्जित व्यवस्थाए उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
– वर्तमान में परबतसर क्षेत्र में खेल स्टेडिय़म के साथ उनमें सुविधाओ का अभाव है। इसके लिए युवाओ के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार करते हुए स्टेडियम में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
– परबतसर का वीर तेजा पशु एशिया का प्रसिद्ध मेला रहा है। परन्तु 3 साल के बछड़ो की रोक के साथ तकनीक व आधुनिकीकरण के कारण बेलो की खरीद फरोख्त में कमी है जिसके कारण मेले का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। मेले के अस्तित्व को कायम रखने के लिए विशेष प्रयास करते हुए मेले को निरन्तर बनाए रखने के प्रयास किए जांएगे।
– परबतसर विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक सड़को का जाल बिछाया है। ग्रामीण क्षेत्र में गौरव पथ जैसी योजना से लोगो को लाभ मिला है। आगामी कार्यकाल में परबतसर से हरसौर सड़क का नवीनीकरण करवाकर आम जनता को राहत देने का पूर्ण प्रयास करूंगा।
– केन्द्र व राज्य सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित की है, उनका कर्जा भी माफ किया है। यदि जनता का आर्शीवाद पुन: मिलता है और सरकार भाजपा की बनती है तो निश्चित रूप से आने वाले समय में किसानों की अन्य समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करेंगे।

Home / Nagaur / वीडियो : परबतसर के विकास को लेकर क्या है विधायक मानसिंह किनसरियां का आगामी विजन, पढि़ए पूरी खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो