scriptबड़ी राहतः अब 10 रुपए के तीन मिलने लगे नींबू, जानिए कैसे बढ़ गए थे इतने दाम | LEMON PRICE DECREASES IN madhya pradesh market | Patrika News
नर्मदापुरम

बड़ी राहतः अब 10 रुपए के तीन मिलने लगे नींबू, जानिए कैसे बढ़ गए थे इतने दाम

पिछड़े दिनों तेजी से बढ़े थे नींबू के दाम…। सेवफल से महंगा हो गया था नींबू….। जानिए क्यों बढ़े थे नींबू के दाम…।

नर्मदापुरमMay 02, 2022 / 02:33 pm

Manish Gite

lemmon1.png


नर्मदापुरम। पिछले सारे रिकार्ड तोड़ने वाला नींबू अब आम आदमी का मन खट्टा नहीं कर पाएगा। उसके तेवर धीरे-धीरे नीचे आने लगे हैं। 400 किलो तक बिकने वाला नींबू 100 रुपए के भीतर पहुंच गया है।

पिछले दिनों नींबू ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। यह 400 रुपए किलो हो गया था। हैरानी वाली बात यह है कि यह सेवफल से भी महंगा बिकने लगा था। गर्मी के सीजन में सबसे ज्यादा डिमांड वाला नींबू 10 से 20 रुपए का एक बिका। अब नींबू 10 रुपए के तीन बिकने लगे हैं।

बाजार में नींबू की आवक अब बढ़ने से यह अब ग्राहकों के दांत खट्टे नहीं कर पाएगा। नींबू 10 रुपए के तीन बिकने लगे हैं। अब पूरे ही प्रदेश में धीरे-धीरे नींबू के भाव में कमी आती जा रही है।

नर्मदापुरम में उपलब्धता बढ़ने के कारण सब्जियों के दाम भी कम हुए हैं। इस कारण आम लोगों को राहत मिली है। सब्जियों विक्रेताओं के अनुसार आवक अच्छी है, लेकिन ग्राहकी के अभाव में दाम में गिरावट आ रही है। पहले नर्मदापुरम से पड़ोसी जिलों की मंडियों में सब्जियां भेजी जाती थीं, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर उपलब्धता होने के कारण मांग कम हुई है।

उन्होंने बताया कि नर्मदापुरम के थोक बाजार में स्थानीय सब्जियों की भरपूर आवक हो रही है, लेकिन बाजार में, सब्जियों का उठाव काफी कम है। हालांकि टमाटर 10 रुपए किलो के भाव पर पहुंच गए हैं। आने वाले दिनों में दाम में और गिरावट आने की संभावना है।

 

 

सब्जी थोक दाम खुदरा दाम

टमाटर

8-1015-20
फूल गोभी

10-1520
पत्ता गोभी

6-810-15
हरी मिर्ची

2535-40
धनिया

3040-45
बैंगन

1525-30
गाजर

2030
करेला

3040-50
भिंडी

1520-30
पालक

10

20-25

नोट : सभी दाम किलो में है।

दाम बढ़ने का यह था कारण

Home / Narmadapuram / बड़ी राहतः अब 10 रुपए के तीन मिलने लगे नींबू, जानिए कैसे बढ़ गए थे इतने दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो