scriptरोजाना सुबह जुट रहे नागरिक तालाब की हो रही सफाई | Civic pond cleaning up early in the morning | Patrika News
नरसिंहपुर

रोजाना सुबह जुट रहे नागरिक तालाब की हो रही सफाई

पत्रिका अमृतम जलम अभियान

नरसिंहपुरMay 22, 2019 / 05:11 pm

ajay khare

Talab safai

Talab safai

गाडरवारा। विवेकानंद वार्ड में स्थित कॉलेज तालाब पर पत्रिका अमृतम जलम अभियान के तहत नपा उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद कमल खटीक के नेतृत्व में रविवार से तालाब सफाई अभियान निरंतर जारी है। इसमें खटीक के अलावा अन्य लोग भी रोज सुबह तालाब पर एकत्र होकर सफाई कार्य में जुट रहे हैं। दूसरे दिन नगर पालिका उपाध्यक्ष कमल खटीक, शिवाजी वार्ड पार्षद सुशील श्रीवास्तव, नवनीत दुबे, शेलू साहू, महेश दुबे, रिंकू, आयूष साहू, विश्वास राय द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। ऐसे ही सुबह 7 बजे से 9 बजे तक तालाब में तीसरे दिन सफाई अभियान लगातार जारी रहा। इसमें और भी समाजसेवी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे तालाब में बबूल एवं गाजर घास की सफाई निरंतर जारी रही। चौथे दिन लगातार तालाब में सफाई अभियान जारी रहा। इस अभियान में एडवोकेट प्रशांत अग्रवाल ने भी तालाब पहुंच कर सहयोग दिया। सभी श्रमदानी लोग जलसंरक्षण का संकल्प लेकर निरंतर निर्धारित समय के पूर्व तालाब पहुंच रहे हैं। जिसमें सफाई कर झाडिय़ों को काट कर कचरा नष्ट किया जा रहा है। चार दिनों के श्रमदान के बाद मेहनत का फल दिखने लगा है। उक्त अभियान अभी निरंतर जारी रहेगा। नगरवासियों से तालाब सफाई में सहयोग की अपील की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो