scriptहैवानियत की इंतिहां, पिता ने किया ऐसा काम कि पत्नी को लिखानी पड़ी रिपोर्ट | Father arrested for raping step son | Patrika News
नरसिंहपुर

हैवानियत की इंतिहां, पिता ने किया ऐसा काम कि पत्नी को लिखानी पड़ी रिपोर्ट

-इसने तो देवर-भाभी के पवित्र रिश्ते को किया बदरंग

नरसिंहपुरDec 05, 2020 / 04:54 pm

Ajay Chaturvedi

सौतेले बेटे संग दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

सौतेले बेटे संग दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

नरसिंहपुर. हैवानियत की हदों को पार करने वाले दो प्रकरणों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक तो ऐसी घटना है जिसमें पत्नी को अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी।
ठेमी पुलिस के अनुसार एक मां ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार ठेमी थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसका 34 वर्षीय पति अपने ही सौतेले (10 वर्ष) बेटे के साथ करीब 11 माह से ज्यादती कर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बना रहा था। इतना ही नहीं वह दहेज के लिए उसके साथ भी मारपीट, गाली-गलौंज कर प्रताड़ित कर रहा है। इससे वह काफी परेशान थी। उसने कई बार कोशिश की कि बेटे के साथ हो रही ज्यादती की शिकायत पुलिस से करे लेकिन हर बार पति ने उसे धमकाते हुए रोक दिया।
ठेमी पुलिस ने बताया कि 3 दिसंबर की रात महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट संग अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया। फिर जल्द ही पति को गिरफ्तार कर लिया गया। ठेमी थाना प्रभारी शंकरलाल झारिया के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरे मामले की कार्रवाई कर सभी तथ्यों की जांच कराई जा रही है। पीड़ित बालक का मेडीकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार महिला करीब 6 साल से बेटे के साथ आरोपी दूसरे पति के साथ रह रही है।
भाभी ने देवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप

उधर मुंगवानी थाना के एएसआई दिलीप सिंह सिसोदिया के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी करीब 23 वर्षीय महिला ने बीते गुरुवार की रात शिकायत दर्ज कराई कि उसके 22 वर्षीय सगे देवर ने बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ते हुए छेड़खानी की। इस पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ धारा 354 का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो