scriptमातृ शक्ति ने किया कोरोना काल में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए तर्पण | Matri Shakti did tarpan for the peace of the departed souls during the | Patrika News
नरसिंहपुर

मातृ शक्ति ने किया कोरोना काल में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए तर्पण

महिला कांग्रेस ने नर्मदा नदी के ककरा घाट पर गायत्री परिजनों केे साथ कोरोना काल में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए तर्पण किया

नरसिंहपुरSep 26, 2021 / 11:37 pm

ajay khare

27_nsp_57.jpeg

pitra karma

तेंदूखेड़ा. महिला कांग्रेस ने नर्मदा नदी के ककरा घाट पर गायत्री परिजनों केे साथ कोरोना काल में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए तर्पण किया। कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग प्रभारी मनीषा राय ने गायत्री परिजनों की सहायता से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से तर्पण किया। तर्पण में क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए।मां नर्मदा के पूजन के साथ प्रारंभ हुए तर्पण कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा सिंघई डॉली, लता पांडे, उमा कश्यप, नूतन राय, सपना वर्मा, जया वर्मा, मीना चौकसे, सुमन ठाकुर, प्रमिला शर्मा, उमाशैली राजपूत, रागिनी चौकसे, मालती बाई, सुगंधी देवी, किशोर राय, देवेंद्रप्रताप सिंह, कीरत पटेल, सुनील उदेनिया, कमलेश पुजारी, गायत्री परिवार के अविनाश बेलाकर मूलचंद पटेल की भूमिका सराहनीय रही। इस मौके पर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस की यह पहल सराहनीय है। संकट की घड़ी में न जाने कितनी आत्माएं हमारे बीच से जाने अनजाने चली गईं। उनके अंतिम संस्कार भी विधि विधान से नहीं हो सके थे। ऐसे समय में उनकी चिंता श्राद्ध पक्ष के दौरान महिला कांग्रेस ने की व मोक्ष दायनी मां रेवा के पावन तट पर तर्पण कराया।
——————–

Home / Narsinghpur / मातृ शक्ति ने किया कोरोना काल में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए तर्पण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो