scriptNTPC एनटीपीसी ने मानी मांगें, किसान मजदूर संघ का आंदोलन खत्म | NTPC accepts demand, Kisan Mazdoor Sangh's movement ends | Patrika News
नरसिंहपुर

NTPC एनटीपीसी ने मानी मांगें, किसान मजदूर संघ का आंदोलन खत्म

संघ के पदाधिकारियों ने किसानों की बताई जीत, कुछ किसानों ने कहा बैठक में होगा अंतिम निर्णय

नरसिंहपुरFeb 14, 2018 / 10:12 pm

narendra shrivastava

NTPC accepts demand, Kisan Mazdoor Sangh's movement ends

बैठक के बाद अधिकारी एवं किसान मजूदर संघ के पदाधिकारी।

गाडरवारा। एनटीपीसी प्लांट के समक्ष अपनी मांगों को लेकर बीती 22 दिसंबर से जारी किसान मजदूर संघ का धरना बुधवार को हुई वार्ता के बाद अब गुरुवार से समाप्त हो जाएगा। वहीं अनेक प्रभावित किसानों का कहना है कि बैठक उनके सामने नहीं हुई। इसमें नेता व कुछ किसान ही मौजूद रहे। सभी किसानों की बैठक के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल कुछ किसान एनटीपीसी प्लांट के पास धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। धरना स्थल पर अखंड रामायण एवं बैठक की तैयारी जारी थी। किसानों ने कहा कि सभी किसान बैठ कर निर्णय करेंगे और जो निर्णय होगा उस पर अमल करेंगे। बताया गया है कि बुधवार रात्रि धरना स्थल पर मीटिंग होगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार किसानों को नौकरी एवं अनेक मांगें मान लेेने से राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के नेतृत्व में आंदोलन का समापन किया गया। संघ के अनुसार इसमें किसानों की जीत हुई है एवं किसानों को उनके अधिकार मिले हैं। गाडरवारा के रेस्ट हाउस में बुधवार शाम हुई वार्ता में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल के साथ युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, ब्लॉक चीचली के पुरषोत्तम चौरसिया, जिलाध्यक्ष एकम सिंह पटेल आंदोलनकारी अनीश कौरव और एनटीपीसी के अधिकारी जीएम पांडे, मानव संसाधन महाप्रबंधक रचना भाल, इंजीनियर विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर जे समीर लकरा, तहसीलदार संजय नागवंशी मौजूद रहे और लिखित रूप में समझौता किया गया। जहां राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ धरना समाप्त होने का दावा कर रहा है। वहीं अनेक किसान सोशल मीडिया ग्रुप पर आंदोलन जारी रहने की बात कह रहे हैं। बताया गया है कि बुधवार रात्रि धरना स्थल पर मीटिंग होगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बहरहाल गुरुवार के बाद आंदोलन समाप्त होने की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी। खबर लिखे जाने तक धरना स्थल पर अखंड रामायण एवं बैठक की तैयारी जारी थी।

Home / Narsinghpur / NTPC एनटीपीसी ने मानी मांगें, किसान मजदूर संघ का आंदोलन खत्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो