script21 से 30 जून तक होगा ग्रीष्मकालीनखेल शिविरों का आयोजन | Summer sports camps will be organized from 21st to 30th June | Patrika News
नरसिंहपुर

21 से 30 जून तक होगा ग्रीष्मकालीनखेल शिविरों का आयोजन

मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2022- 23 के आयोजन के संबंध में कलेक्टर रोहित सिंह की अध्यक्षता में समन्वय बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।

नरसिंहपुरMay 19, 2022 / 10:05 pm

ajay khare

2001nsp1.jpg

meeting

नरसिंहपुर.मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2022- 23 के आयोजन के संबंध में कलेक्टर रोहित सिंह की अध्यक्षता में समन्वय बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। खेल शिविर एक से 30 जून तक आयोजित किये जायेंगे। साथ ही 21 से 30 जून के बीच आयोजित होने वाले खेल शिविरों में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाडिय़ों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय पर होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, खेल प्रशिक्षक, पीटीआई, वरिष्ठ खिलाड़ी व खेल संघों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो, कराते, जूडो के प्रशिक्षण विशाल रूप में आयोजित किये जायें। ताइक्वांडो, कराते व जूडो के प्रशिक्षकों को जिले में करीब 40 हजार बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य दिया गया।
बहरीन में वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के मनीष यादव का चयन
21 वीं एशियन मेन्स अंडर 20 वालीबाल प्रतियोगिता बहरीन के रिफा में 22 से 29 अगस्त तक आयोजित होगी। इसका कोचिंग कैम्प 13 मई से 20 अगस्त तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित किया जायेगा। इस कोचिंग कैम्प के लिए वालीबॉल छात्रावास नरसिंहपुर के खिलाड़ी मनीष यादव का चयन हुआ है। नरसिंहपुर वालीबॉल संघ, जिले के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के लिए पंजीयन
मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना 2022 के अंतर्गत सामूहिक विवाह, निकाह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण ने बताया है कि इसके लिए इच्छुक जोड़ा अपना पंजीयन जनपद पंचायत/ नगरीय निकाय स्तर पर अविलम्ब करा लें, ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके। आवेदन फार्म सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों में निशुल्क उपलब्ध हैं।
———————————–

Home / Narsinghpur / 21 से 30 जून तक होगा ग्रीष्मकालीनखेल शिविरों का आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो