राष्ट्रीय

Russia Ukraine Crisis: दिल्ली, मुंबई और हिंडन में होगी 18 फ्लाइट्स की लैंडिंग, आज-कल में भारत आएंगे 7400 स्टूडेंट्स

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन संकट के बीच भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन गंगा’ को तेज कर दिया है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के मिशन पर विदेश मंत्रालय ने अगले 24 घंटों के लिए 18 उड़ानें निर्धारित की गई हैं। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार, आज और कल में विशेष उड़ानों से यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 7,400 से अधिक भारतीयों को लाया जाएगा।

Mar 04, 2022 / 09:16 am

Shaitan Prajapat

Russia Ukraine Crisis 18 flights scheduled

Russia Ukraine Crisis: रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। भारत सरकार ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक हजारों छात्रों की घर वापसी कर चुकी है। बीते कुछ दिनों से मोदी सरकार ने ऑपरेशन गंगा’ को तेज कर दिया है। यूक्रेन संकट चलते भारतीयों को निकालने के मिशन पर विदेश मंत्रालय ने अगले 24 घंटों के लिए 18 उड़ानें निर्धारित की गई हैं। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार, आज और कल में विशेष उड़ानों से यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 7,400 से अधिक भारतीयों को वापस लाए जाने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के अनुसार ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 18,000 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित भारत लाया जा चुका है। बीते 24 घंटो में 15 फ्लाइटे भारत आई हैं। अगले 24 घंटो के लिए 18 फ्लाइटों को यूक्रेन भेजा जाएगा।

आज-कल में भारत आएंगे 7400 स्टूडेंट्स
नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि आज और कल में विशेष उड़ानों से यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 7,400 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि आज करीब 3,500 भारतीय अपने आ रहे है। वही शनिवार को 3,900 से अधिक भारतीयों की घर वापसी होगी। मंत्रालय के अनुसार, नागरिकों को लाने वाली उड़ानों की संख्या बढ़ायी जा रही है और अगले दो दिनों में विशेष उड़ानों के जरिए 7,400 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। भारत सरकार के ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अगले 24 घंटों में 18 विमानों की दिल्ली, मुंबई और हिंडन में लैंडिंग होगी।



यह भी पढ़ें – रूसी गोलाबारी से यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में आग, ब्लास्ट हुआ तो चेर्नोबिल से 10 गुना बड़ा होगा खतरा


https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%91%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%A8%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%BE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

दिल्ली और मुंबई पर लैंड हुए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान
शुक्रवार तड़के महाराष्ट्र के मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान लैंड हुए। एयरपोर्ट पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने छात्रों का स्वागत किया। इंडिगो का विमान यूकेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट से दिल्ली के हवाई अड्डे पहुंचा। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने छात्रों का स्वागत किया। वहीं, स्टूडेंट्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद कहा। भारत सरकार के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके बताया कि शुक्रवार को यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को लेकर 18 विमान आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Russia-Ukraine War: विदेशी छात्रों को भी बचा रहा अपना तिरंगा, यूक्रेन से लौटीं छात्राओं ने बताए हालात



 

https://twitter.com/hashtag/UkraineRussia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

24 घंटें में 18 फ्लाइट्स शेड्यूल्‍ड
मंत्रालय के अनुसार, भारतीय परिवाहक एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, इंडिगो, विस्तारा और गो फर्स्ट के शुक्रवार को कुल 18 उड़ानों का संचालन करने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, इनमें 3 फ्लाइट भारतीय वायुसेना C-17 है बाकी के कमर्शिलय फ्लाइट हैं, जिनमें एयर इंडिया, ईंडिको, स्पाइस जेट, गो एयर और गो फर्स्ट के फ्लाइट शामिल है।

Home / National News / Russia Ukraine Crisis: दिल्ली, मुंबई और हिंडन में होगी 18 फ्लाइट्स की लैंडिंग, आज-कल में भारत आएंगे 7400 स्टूडेंट्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.