scriptजम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन में दबे सेना के पांच जवानों को बचाया गया | 5 army personnel trapped under snow in machil sector rescued | Patrika News
71 Years 71 Stories

जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन में दबे सेना के पांच जवानों को बचाया गया

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में गश्त के दौरान हिमस्खलन में दबे सेना के पांच जवानों को शनिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Jan 28, 2017 / 09:04 pm

Kamlesh Sharma

army personnel

army personnel

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में गश्त के दौरान हिमस्खलन में दबे सेना के पांच जवानों को शनिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। इससे पहले इन जवानों के शहीद होने की खबर आई थी, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए 56वीं राष्ट्रीय राइफल्स के पांचों सैनिकों को बचा लिया गया है। 
इन जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बचाए गए सैनिकों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। 
इन जवानों का दल नियंत्रण रेखा के समीप नियमित गश्त पर था। इसी दौरान भारी हिमपात के कारण बर्फ की चट्टान जवानों पर गिर गई। खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच कई घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। 
इससे पहले सेना के इन जवानों के हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद होने की बात कही जा रही थी लेकिन सेना के सूत्रों ने उनके सुरक्षित होने की पुष्टि की है। दो दिन पहले घाटी में गांदेरबल के श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग और गुरेज की सीमा से लगे शहर में तीन अलग-अलग हिमस्खलन की घटनाओं में एक मेजर सहित कम से कम 15 सैनिक शहीद हो गए थे। 

Home / 71 Years 71 Stories / जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन में दबे सेना के पांच जवानों को बचाया गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो