script7 killed, 10 injured in two road accidents in Uttarakhand | उत्तराखंड के दो सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल | Patrika News

उत्तराखंड के दो सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 20, 2023 08:44:23 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

उत्तराखंड में दो अलग अलग हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पौड़ी में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं देहरादून से सटे हिमाचल बॉर्डर पर कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

road accident
road accident

उत्तराखंड में दो अलग अलग हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। एक हादसा पौड़ी जिले में हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। वहीं दूसरा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सटे हिमाचल बॉर्डर पर हुआ, इसमें कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। पोड़ी के लक्ष्मण झूला इलाके में एक कार के खाई में गिर गई है। इससे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो बच्चे है। 10 अन्य इस दुघर्टना में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों कों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.