scriptगणतंत्र दिवस परेड में पीएम मोदी ने पहना राजस्थानी बहुरंगी साफा, जानें इसकी खासियत | 75th Republic Day : PM Modi Sports Rajasthani 'Bandhani' Turban At Republic Day Parade | Patrika News
राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस परेड में पीएम मोदी ने पहना राजस्थानी बहुरंगी साफा, जानें इसकी खासियत

75th Republic Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर रंगीन पगड़ी पहनने की अपनी परंपरा जारी रखी। 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए प्रधानमंत्री ने एक बहुरंगी बांधनी प्रिंट साफा (पगड़ी) पहना हैं।

नई दिल्लीJan 26, 2024 / 03:14 pm

Shaitan Prajapat

pm_modi_sports_rajasthani_turban99.jpg

Republic Day 2024 : देशभर में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार की तरह इस बार भी खूबसुरत परिधान में कर्तव्य पथ पर पहुंचे। इससे पहले पीएम मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक गए, जहां उन्होंने शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी अपनी पसंदीदा पोशाकों के साथ देश की विविध संस्कृति का जश्न मनाने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की विविधता का प्रतीक ‘बांधनी’ साफा पहना। आइये जानते इस राजधानी बांधनी साफा के बारे में।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


पीएम ने पहना राजस्‍थानी ‘बांधनी’ साफा

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी विशिष्ट साफा के साथ भूरे रंग के कोट और सफेद पैंट के साथ सफेद कुर्ता पहने नजर आए। इस दौरान प्रधानमंत्री अपने सिर पर राजस्‍थानी ‘बांधनी’ साफा पहना, जो रंग-बिरंगी होता है। वैसे तो इस साफा में कई रंग है, पर सबसे ज्यादा पीला रंग निखर कर आ रहा है। दरअसल, भगवान श्रीराम का रंग भी पीला माना जाता है। अब लोग पीएम मोदी के साफा के रंग और भगवान श्रीराम के प्रिय रंग को जोड़कर देख रहे हैं।

श्रीराम के प्रिय रंग की है पगड़ी

आपको बता दें कि 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की थी। करीब 500 साल के संघर्ष के बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में स्थापित हुए। कहा जा रहा है कि आज प्रधानमंत्री के भगवान श्रीराम के प्रिय रंग का साफा पहना है। इससे साफ जाहिर होता है कि वे भगवान श्रीराम में अटूट श्रद्धा रखते हैं।

Home / National News / गणतंत्र दिवस परेड में पीएम मोदी ने पहना राजस्थानी बहुरंगी साफा, जानें इसकी खासियत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो