scriptआप को मिला विपक्षी दलों का साथ, केजरीवाल की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस-वाम के नेता शामिल | AAP got support from opposition parties many leaders protested for Kejriwal release | Patrika News
राष्ट्रीय

आप को मिला विपक्षी दलों का साथ, केजरीवाल की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस-वाम के नेता शामिल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शन किया।

Mar 23, 2024 / 04:11 pm

Prashant Tiwari

 AAP got support from opposition parties, many leaders protested for Kejriwal's release

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जहां सिर्फ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल थे, वहीं शनिवार को अन्य दलों के नेता भी साथ देने पहुंचे।

आईटीओ के निकट आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान वाम दलों और कांग्रेस के नेता भी उनके साथ रहे। कांग्रेस के हारून यूसुफ और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

 

सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं को दिया धन्यवाद

पुलिस ने धरना-प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी थी। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जगह-जगह बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रास्तों को डायवर्ट किया था और प्रदर्शनकारियों को एक ही जगह रोक दिया गया था।

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस और वाम दलों के सभी नेताओं को ‘इंडिया’ गठबंधन और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े रहने तथा देश में चुनावों को बचाने के लिए खड़े होने के लिए धन्यवाद दिया।

Home / National News / आप को मिला विपक्षी दलों का साथ, केजरीवाल की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस-वाम के नेता शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो