scriptCM Delhi केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आप का उपवास शुरू, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी पहुंचे | AAP's fast begins today in protest against the arrest of CM Delhi Kejriwal, Chief Minister Bhagwant Singh Mann also arrived. | Patrika News
राष्ट्रीय

CM Delhi केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आप का उपवास शुरू, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी पहुंचे

AAP’s Fast Begins Today :आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ता पंजाब में आज उपवास कर रहे हैं।

Apr 07, 2024 / 11:06 am

Anand Mani Tripathi

_aaps_fast_begins_today_in_protest_against_the_arrest_of_cm_delhi_kejriwal_cm_bhagwant_singh_mann_also_arrived.png

AAP s Fast Begins Today :आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ता पंजाब में आज उपवास कर रहे हैं। आप के विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि यह उपवास भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए रखने के लिए किया जा रहा है। इस लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए खटकड़ कला में एक दिन का उपवास किया जा रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित आम आदमी पार्टी के सभी विधायक भी इस उपवास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। चड्ढा ने कहा कि यह लड़ाई भाजपा की तानाशाही को करारा जवाब देंने के लिए लड़ी जा रही है। चड्ढा ने कहा कि भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव के समय जानबूझकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल रही है। जिससे कोई भी भाजपा के खिलाफ प्रचार न कर सके।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सिर्फ इस वजह से जेल में डाला गया क्योंकि वह भाजपा के खिलाफ सबसे ज्यादा तगड़े तरीके के साथ आवाज उठाते हैं। भाजपा आप नेताओं को जेल भेजकर हमारे हौसले तोड़ना चाहती है। हमारे राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को जेल में डाला गया और उनके हौसले लगातार तोड़ने की कोशिश की गई। एक-एक कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालकर हमें डराने की कोशिश की जा रही है।

Home / National News / CM Delhi केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आप का उपवास शुरू, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी पहुंचे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो