श्रद्धा हत्याकांड के बारे में पुलिस सबूत जुटाने में लगी हुई है। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद अब पुलिस नार्को टेस्ट की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच आफताब ने श्रद्धा वाकर की हत्या के बाद जिस लड़की को डेट किया था, उसने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के लड़की ने पुलिस को बताया है कि वह श्रद्धा की हत्या दो बार फ्लैट में गई, लेकिन उसे कोई भी मानव शरीर के अंग दिखाई नहीं दिए।