Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो चुका है। पॉलीग्राफ टेस्ट में उसने कई खुलासे हुए हैं। एफएसएल (FSL) सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में अपना जुर्म कबूल किया है। आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उसी ने श्रद्धा की हत्या की है और वो श्रद्धा को बहुत पहले ही मारना चाहता था। उसने कहा कि श्रद्धा की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है। अब एक्सपर्ट आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट की फाइनल रिपोर्ट बना रहे हैं। रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंपी जाएगी।