11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai Firing: मुंबई के कुर्ला में 6 महीने में 2 सगे भाइयों की हत्या, दूसरे भाई विनोद पवार को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

Kurla Firing: मुंबई के कुर्ला में गोलीबारी में विनोद पवार की हत्या कर दी गई। छह महीने पहले उनके सगे भाई बाबा पवार की भी गोली मारकर हत्या हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 11 Nov 2026, 7:16 PM IST

Mumbai Firing

मुंबई पुलिस। फाइल फोटो- पत्रिका

Mumbai Crime News: मुंबई के कुर्ला में पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में छह महीने के भीतर एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हलाव पुल के पास तीन से चार हमलावरों ने 40 वर्षीय विनोद मल्लप्पा पवार को निशाना बनाया। गोली लगने से विनोद की मौत हो गई। इससे पहले करीब छह महीने पहले उनके भाई बाबा पवार की भी इसी तरह गोली मारकर हत्या की गई थी। लगातार दूसरी हत्या से नाराज परिवार के लोगों ने वीबी नगर पुलिस थाने के सामने धरना शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

तीन से चार हमलावरों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, कुर्ला के हलाव पुल के पास विनोद पवार को हमलावरों ने घेर लिया और उन पर गोलियां चला दीं। हमले में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस इलाके से कुछ दूरी पर स्थित माकडवाला कंपाउंड में दोनों गुटों के लोग रहते हैं। ये लोग एक ही परिवार से जुड़े हैं, लेकिन आपसी विवाद और वर्चस्व की लड़ाई के चलते उनके बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। इसी विवाद में पहले भी हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं।

पुलिस थाने के बाहर परिजनों का धरना

विनोद की हत्या की खबर मिलते ही परिवार के लोग और परिचित वीबी नगर पुलिस थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। परिवार का आरोप है कि पहले बाबा पवार की हत्या हुई और अब विनोद को भी मार दिया गया।

मौके से बंदूक बरामद

घटना की सूचना मिलने पर कई पुलिस थानों के अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक बंदूक बरामद की है। हमलावर किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस ओर भागे, इसकी जानकारी जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है। पुलिस तीन से चार प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है। नेहल पवार की भूमिका को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में किसी की भूमिका की पुष्टि नहीं की है। वीबी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।